फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Goddess Lakshmi showers blessings on Dhanteras, business crosses Rs 250 crore

Budaun News: धनतेरस पर बरसी मां लक्ष्मी की कृपा, कारोबार ढाई सौ करोड़ रुपये के पार

Sat, 18 Oct 2025 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Goddess Lakshmi showers blessings on Dhanteras, business crosses Rs 250 crore
एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद
बदायूं। धनतेरस पर श्रद्धा और उत्साह से लबरेज लोग बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे तो कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे। बाजार में मां लक्ष्मी की ऐसी कृपा बरसी कि कारोबार 250 करोड़ के पार पहुंच गया। लोगों ने दिल खोलकर आभूषणों, बर्तनों, वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी की।
विज्ञापन


कारोबारियों के मुताबिक, जिले में करीब 15 करोड़ रुपये के बर्तनों का कारोबार हुआ। वहीं वाहन में 95 करोड़, सराफा में 80 करोड़, इलेक्ट्रॉनिक्स में 30 करोड़ और मिठाई का दस करोड़ का व्यापार होने का अनुमान है। अन्य बाजार भी 20 करोड़ के पार जाने की उम्मीद है। इस तरह करीब 250 करोड़ का व्यापार होने की उम्मीद है, जो पिछले साल से 50 करोड़ अधिक है। पिछले साल दो सौ करोड़ का कारोबार धनतेरस पर हुआ था।
विज्ञापन


सोने-चांदी के सिक्के, जेवरात, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। बर्तन दुकानों, इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठानों, वाहनों के शोरूम में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। पूजा सामग्री, खील-खिलौनों की खरीदारी के लिए भी लोग बाजार पहुंचे। शनिवार को लोग शुभ मुहूर्त देखकर घरों से खरीदारी करने के लिए निकले। लोगों ने जरूरत के हिसाब से खरीदारी की। किसी ने परंपरा के अनुसार खरीदारी की तो कई लोगों ने जरूरत के अनुसार बर्तन खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण खरीदने में भी पीछे नहीं रहे लोग
जिले में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूमों और दुकानों से धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोग अपनी जरूरत के अनुसार उपकरण खरीद रहे थे। इनमें एलईडी, इंडक्शन चूल्हा, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, वाटर प्यूरीफायर की सबसे ज्यादा सेल हुई।

करीब 7000 बाइकों की हुई बिक्री
वाहन बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। धनतेरस पर जिले में करीब 7000 बाइकों की बिक्री हुई है। करीब 550 ट्रैक्टर बेचे गए हैं। 150 के करीब कारों की बिक्री हुई है। इस तरह वाहन बाजार में देर रात तक करीब 95 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।

लोगों ने दिल खोलकर किया खर्च
इस बार धनतेरस पर लोगों का उत्साह देखते ही बना। सारे बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। लोगों ने इस बार दिल खोलकर खर्च किया। कारोबारियों का कहना है कि इस बार लोगों ने कई सालों की कसर पूरी कर दी। पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस बार लोगों ने ज्यादा खरीदारी की। इसकी वजह की बात की जाए तो केंद्र और राज्य सरकार ने दिवाली का बोनस धनतेरस से पहले ही दे दिया था। वहीं इस बार किसानों की खेती भी अच्छी हुई है। हाल में किसानों के हाथ में धान की बिक्री से पैसा भी आया है।

ऑनलाइन सामान मंगाने से बचे लोग
इस बार लोग ऑनलाइन सामान मंगाने से भी बचे। लोगों का कहना था कि ऑनलाइन सामान मंगाने में अब डर लगने लगा है, कब फ्रॉड हो जाए, कुछ पता नहीं रहता। कई बार गलत सामान आ जाए तो उसे बदलने में बड़ा झंझट रहता है, इसलिए इस बार बाजारों में जाकर ही खरीदारी की। वहीं, जिले में पटाखों की भी खूब खरीदारी हुई। सुबह से रात तक इन दुकानों पर भीड़ नजर आई।

खूब बिके मोबाइल
मोबाइल की दुकानों पर भी खरीददारों की खूब भीड़ रही। सस्ते से लेकर महंगे मोबाइल खूब बिके। फाइनेंस की सुविधा होने के चलते मोबाइल लेने वालों को काफी राहत महसूस हुई।

गेंदे के फूलों से होगी सजावट
बाजार में गेंदे का फूल 90 से 120 रुपये तक बिका। लोगों ने घर की साज-सज्जा के लिए इसे खरीदा। इसके अलावा दरवाजों, अलमारी की सजावट के लिए कृत्रिम फूलों की भी बिक्री हुई।



उसावां बाजार में सबसे ज्यादा बिकीं झाड़ू
उसावां। कस्बे में दिवाली का बाजार सज गया है। खील, खिलौना, बर्तनों के अलावा झाड़ू की खूब बिक्री हुई। शनिवार का दिन होने के कारण स्टील के बर्तन कम बिके। पीतल व तांबे के बर्तनों की बिक्री ज्यादा हुई। इनके अलावा खील खिलौना, झाड़ू की खूब बिक्री हुई। सबसे ज्यादा भीड़ झाड़ू की दुकानों पर देखी गई। संवाद



वाहन बाजार 95 करोड़ के पार पहुंचा
जिले में वाहन बाजार में जमकर धनवर्षा हुई है। पिछले साल से दोगुना कारोवार हुआ है। धनतेरस पर जिले में 95 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। लोगों ने जीएसटी की घटी दरों का जमकर लाभ लिया है। -अनुपम गुप्ता जिम्मी, डायरेक्टर जीएस हीरो





बर्तन बाजार 15 करोड़ से ऊपर
जिले भर में बर्तन का व्यापार 15 करोड़ के पार पहुंंच गया। लोगों ने धनतेरस पर जमकर खरीदारी की है। पिछले साल से दोगुना कारोबार हुआ है। -कृष्ण मुरारी, बर्तन कारोबारी








80 करोड़ से अधिक हुआ सराफा कारोबार
सराफा कारोबार जिले भर में 80 करोड़ से अधिक हुुआ है। ग्राहकों ने भले ही कम वजन के जेवर खरीदे, लेकिन भाव पिछले साल से दोगुना होने की वजह से कारोबार 80 करोड़ के पार पहुंच गया है। -प्रमुख वैश्य, सराफा व्यापारी






30 करोड़ के पार पहुंचा इलेक्ट्रॉनिक्स का बाजार
इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की लोगों ने जमकर खरीदारी की है। कारोबार देर रात तक 30 करोड़ से अधिक पहुंच जाएगा। अभी खरीदारी आगे भी जारी रहेगी। उम्मीद इससे अधिक कारोबार की हैै। - पवन कुमार, इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

एलजी शोरूम पर खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed