{"_id":"6aee1b8c6f0bf571600bd1f2","slug":"goddess-lakshmi-arrived-in-four-homes-on-dhanteras-bringing-joy-to-the-families-badaun-news-c-123-1-bdn1037-177166-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: धनतेरस पर चार घरों में आई लक्ष्मी, परिवारों में छाईं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: धनतेरस पर चार घरों में आई लक्ष्मी, परिवारों में छाईं खुशियां
विज्ञापन
बदायूं। धनतेरस पर जिला महिला अस्पताल में 10 बच्चों ने जन्म लिया। इनमें चार बेटियां और छह बेटे शामिल हैं। घरों में नन्हीं परियों के आगमन से परिवारों की खुशियां दोगुनी हो गईं। परिजनों ने बच्चियों के जन्म पर खुशी जताई।
जिला महिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में दिनभर चहल-पहल बनी रही। प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में प्रसव कराए गए। एक ही दिन में 10 नवजात बच्चों की किलकारियों से अस्पताल का प्रसूति वार्ड गूंज उठा।
परिजनों का कहना था कि धनतेरस पर घर में नन्हीं बच्ची का आगमन उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं। उधर, सीएमएस डॉ. शोभा अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर दस बच्चों ने जन्म लिया है। इसमें चार बेटियां शामिल हैं।