{"_id":"661821d139a41b5c8c0255e3","slug":"god-is-drawn-by-the-power-of-devotion-badaun-news-c-123-1-sbly1018-116886-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भक्ति की शक्ति से खिंचे चले आते हैं भगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भक्ति की शक्ति से खिंचे चले आते हैं भगवान
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
उघैती शिव मंदिर पर कथा सुनाते कथ व्यास योगेश दीक्षित। संवाद
Link Copied
उघैती। शिव मंदिर पर चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन ध्रुव की कथा सुनाई गई। कथा व्यास ने कहा कि ध्रुव की भक्ति में इतनी शक्ति थी कि भगवान को स्वयं प्रकट होना पड़ा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कथा व्यास योगेश दीक्षित ने कहा कि राजा उत्तानपाद के दो पत्नियों में एक का नाम सुनीति और दूसरी का सुरुचि था। सुरुचि के कहने पर उत्तानपाद ने सुनीति को जंगल भेजा था। एक दिन सुनीति का पुत्र खेलते-खेलते राज दरबार जा पहुंचा और उत्तानपाद की गोेद में बैठ गया। सुरुचि ने उसे फटकारते हुए गोद से उतारकर भगा दिया। दुखी बालक ध्रुव जंगल में तपस्या करने पहुंच गया। कठिन तपस्या देख ध्रुव के सामने भगवान प्रकट हुए और उन्हें ब्रह्मांड में अटल पदवी दी। आज भी ध्रुव तारा अपने स्थान पर अटल रहते हुए चमक बिखेरता है। इस मौके पर हरि बाबू शर्मा, कल्लू मुखिया, वासुदेव शर्मा, मुनेश शर्मा, मास्टर ब्रजभूषण सिंह, ठाकुर प्रेमपाल सिंह, पंडित राधाचरण शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।