फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   God invented instruments The bow Vishwakarma

यंत्रों के अविष्कारक भगवान विश्वकर्मा को किया नमन

Thu, 17 Sep 2015 11:51 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 17 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 यंत्रों के अविष्कारक भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद, रोडवेज आदि स्थानों पर हवन-पूजन के यंत्रों और मशीनरी की पूजा की गई। सभी ने भगवान विश्वकर्मा के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
लोक निर्माण विभाग में आयोजित कार्यक्रम में पंडित योगेश चंद्र ने हवन कराया। इसके उपरांत यंत्रों का पूजन किया गया। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड अनिल मिश्र मुख्य यजमान रहे। इस मौके पर सहायक अभियंता पवन कुमार, संत लाल, डीए कौशल, रामनरेश मौर्य, सुमित सक्सेना, रामाशंकर, रविंद्र मोहन सक्सेना, सूबे सिंह, हरप्रसाद, शिवराज यादव, सुरेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे। वाटर वर्क्स कंपाउंड में भी हवन के उपरांत यंत्रों और मशीनरी का पूजन किया गया। प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अवर अभियंता जलकल अनूप मिश्र, सुरेश पाल, दुर्विजय सिंह, लालबहादुर, अवनीश कुमार, जगदीश चंद्र, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जल निगम प्रांगण में भी भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा की गई। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए सहायक अभियंता अविचल सिंह और अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में भगवान दास, रिटीश बाबू सक्सेना, मुन्ना लाल कश्यप, श्रीपाल सिंह, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र यादव, जनवेद सिंहयादव, नरेश कुमार पांडेय, राजा बाबू , शिवदयाल, सुरेश बाबू, दीपक सक्सेना, मोहित सक्सेना, उमेश कुमार, सुशील,कल्लू शर्मा,पंडित महेंद्र शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत हाल में आयोजित कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई। पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सभी ने समाज के उत्थान पर विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी सोमनाथ विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव रहे।  कार्यक्रम का शुभारंभ एएमए हरपाल सिंह और एडीएम के दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सपा के जिला सचिव राजपाल शर्मा ने विचार रखे। अध्यक्षता रामस्वरूप शर्मा ने की। इस मौके पर पुरुषोत्तम लाल शर्मा, मुकेश शर्मा, संजय सर्मा, सुबोध शर्मा, हरीश मैथिल, राधेश्याम शर्मा, रामसेवक शर्मा, रामनाथ शर्मा, कृष्णपाल, दयाराम शर्मा, अनेक पाल शर्मा, ओमवीर शर्मा, मुकेश आदि थे। इधर, रोडवेज वर्कशाप में भी यंत्रों और मशीनरी का पूजन किया गया। हवन कराया गया। तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
पालिका कार्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन पूजन कराया गया। वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर कालीचरन, उपेंद्र उपाध्याय, लवकुमार, कल्लूराम, अनिल, रमेश डी लाल, जगदीश, हरीश, मनोहर, सुखवीर आदि थे। पोप सिंह स्मारक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भी भगवान विश्वकर्माजी की जयंती मनाई गई। यंत्रों का पूजन कराया गया। प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक राजेश्वर सिंह पटेल, प्रवीन कुमार सक्सेना, प्रबंधिका मेखल सिंह, प्रदीप कुमार, हाकिम सिंह, रानू पटेल, रामकिशोर, सुधीर कुमार, मधु सक्सेना, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

----
बिल्सी बिजलीघर पर मनाई जयंती
बिल्सी। नगर के बिजलीघर पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां सबसे पहले नए बिजलीघर के कंट्रोल रूम में हवन-यज्ञ कराया गया। भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष सभी ने पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उप मंडलीय अभियंता अवनीत प्रताप सिंह समेत यहां तैनात सभी कर्मचारियों ने यज्ञ में पूर्ण आहुति दी। साथ ही कंट्रोल रुम में लगी सभी मशीनों एवं टीएफ का भी पूजन किया। साथ ही कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वह मशीनों को साफ-स्वच्छ रखेगें। इस मौके पर एसएसओ ग्रीश कुमार सिंह, तेजपाल सिंह, राजाराम, राहुल कुमार सिंह, अजय कुमार, राहुल वर्मा, कुंवरपाल शर्मा, अनिल कुमार, प्रेमपाल सिंह, महीपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, पप्पू शाक्य, मंगली प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed