फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Go ceremonially celebrated Festival

समारोहपूर्वक मनाया जाएगा गो महोत्सव

Thu, 05 Nov 2015 07:39 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 05 Nov 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपाष्टमी के पावन पर्व पर 19 नवंबर को दातागंज रोड स्थित श्रीमद्  ब्रहमदत्त गोशाला में गो महोत्सव और गौ पूजन कार्यक्रम होगा। इसकी  तैयारियों को लेकर एक बैठक स्टेशन रोड स्थित पतंजलि चिकित्सालय में हुई।
समिति  के उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि गोपाष्टमी पर 19 नवंबर को हरिद्वार  से संत अंबरीश महाराज यहां आकर गौपूजन करवाएंगे। समाजसेवी राहुल चौबे ने  बताया स्कूली बच्चों द्वारा गौ महिमा के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए  जाएंगे। डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हम सबको प्रचार-प्रसार की ऐसी  व्यवस्था करनी चाहिए कि जिससे घर-घर से सभी सदस्य गौपूजन रव हवन में  सहभागिता कर सकें। संचालन का दायित्व रवींद्र मोहन सक्सेना को सौंपा गया।  अजय कुमार मिश्र, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नरेश शंखधार ने यज्ञ की वेदियों की  व्यवस्था के लिए शांतिकुंज परिवार से संपर्क करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

संयोजक  सचिन भारद्वाज ने बताया कि 108 यजमान दंपतियों की सूची तैयार की जा रही  है। गौ पूजन के बाद भंडारा किया जाएगा। कार्यालय प्रभारी उत्कर्ष ने बताया  कि गौ महोत्सव के दौरान विगत वर्ष का पूर्ण आय-व्यय का ब्योरा भी मंच के  माध्यम से दिया जाएगा। कार्यक्रम में सहयोगियों को गौसेवक सम्मान से नवाजा  जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रक्षपाल गुप्ता, नितिन शर्मा, बालकृष्ण, दीपक रस्तोगी,  सुमित मिश्रा, संतोष पटेल, संजीव वैश्य, विश्व प्रकाश मौजूद रहे। संचालन  राजकुमार सिंह सेंगर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed