फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Global warming threatens lives

ग्लोबल वार्मिंग से जीवन को खतरा

Thu, 18 Feb 2016 08:25 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Thu, 18 Feb 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
Global warming threatens lives
साईंनाथ कॉलेज ऑफ टीचर एजूकेशन परिसर मेें विज्ञान सप्ताह के तहत ग्लोबल वार्मिग की समस्या पर बृहस्पतिवार हुई गोष्ठी में प्रशिक्षुओं को सजग रहने की सलाह दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इस समस्या से मानव जीवन को खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

गोष्ठी में मुख्य वक्ता बीटीसी के विभागाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आ चुकी है। पृथ्वी पर ऐसे कई नमूने भी देखने को मिल चुके हैं। लोगों को सचेत करने के लिए छात्र और छात्राओं को सामूहिक रूप से पहल करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। अगर इंसान ही नहीं होगा तो विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने जागरुकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। विभागाध्यक्ष ने बीटीसी के प्रशिक्षुओं के सवालों के उत्तर भी दिए।
विज्ञापन

चर्चा के दौरान प्रशिक्षुओं में प्रदीप कुमार, गरिमा, विप्रा गुप्ता, रिवानी राठौर, ऐरीना, प्रियांशु गौतम, आकांक्षा उपायाय, बबली शर्मा, कशिका गुप्ता, प्रियमीत, आशीष यादव, कविता, प्रीती गंगवार, प्रियंका शर्मा,  अभय कुमार, अंकित कुमार, प्रियंका मौर्य और ललित पटेल ने भी हिस्सा लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक सुबुही और डॉ. अवनीश कुमार ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed