{"_id":"69386de683a5df1f2808a407","slug":"girls-will-get-guidance-from-doctor-engineer-to-professional-courses-badaun-news-c-123-bdn1036-152486-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छात्राओं को डॉक्टर, इंजीनियर से लेकर प्रोफेशनल कोर्स तक की मिलेगी गाइडेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छात्राओं को डॉक्टर, इंजीनियर से लेकर प्रोफेशनल कोर्स तक की मिलेगी गाइडेंस
विज्ञापन
बदायू्ं। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ रहीं छात्राओं के भविष्य को दिशा देने के लिए अब कॅरिअर काउंसलिंग शुरू की जा रही है। प्रशासन ने इसकी तैयारी तेज कर दी हैं। इसका उद्देश्य है कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बच्चियों को पढ़ाई के साथ-साथ कॅरिअर के विकल्पों के बारे में जानकारी मिले, ताकि वे अपने भविष्य को सही दिशा दे सकें।
जिले में वर्तमान में कुल 18 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1800 छात्राएं आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा प्राप्त कर रहीं हैं। विभाग के अनुसार अब शासन के निर्देश पर इन विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर की छात्राओं के लिए विशेष कॅरिअर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें उन्हें न केवल उच्च शिक्षा के विकल्पों के बारे में बताया जाएगा, बल्कि विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सों की जानकारी भी दी जाएगी।
छात्राओं को डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, नर्सिंग, एयर होस्टेस, कंप्यूटर कोर्स, ब्यूटीशियन और कौशल विकास आधारित अन्य क्षेत्रों में संभावनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि इन कोर्सों की तैयारी कहां से की जा सकती है, कितनी फीस लगती है और भविष्य में कौन-कौन से अवसर उपलब्ध होते हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्राओं की योग्यता और रुचि के आधार पर उनकी व्यक्तिगत काउंसलिंग भी की जाएगी, ताकि वे समझ सकें कि उनके लिए कौन-सा क्षेत्र सबसे उपयुक्त है।