{"_id":"fc76b7c6df604ad7e5232456a175801e","slug":"girls-punch-and-kick-practice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाओं ने किया पंच और किक का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाओं ने किया पंच और किक का अभ्यास
badaun
Updated Thu, 21 May 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे समर कैंप में बालिकाओं ने पंच और किक का किया अभ्यास। कैंप में स्कूल के बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ.श्यामेश के निर्देशन में चल रहे कैंप में प्रभारी विपिन सक्सेना और शिप्रा अरोरा ने कहा कि कैंप के माध्यम से बच्चे नई क्रियाओं को बड़ी उत्सुकता से सीख रहे हैं। ताइक्वाडों प्रभारी शीर्षा वार्ष्णेय और कुलदीप साहू ने कहा कि बच्चों में आत्मरक्षा के गुर सिखाने में यह कला बेहद लोकप्रिय है। छात्राएं भी बड़े मन से पंच और किक का अभ्यास कर रही हैं। कैंप में मुख्यरूप से मोहम्मद नकी, मनजीत खन्ना, रीतिका गुलाटी, शुभि गुप्ता, पारुल साहू, गुंजन वैश्य आदि का योगदान रहा। कैंप प्रभारी विपिन सक्सेना ने बताया कि अंतिम दिन 29 मई को बच्चे फनसिटी और वाटर पार्क भी घूमने को जाएंगे। कैंप में विदेशी डांस स्टाइल के साथ-साथ कैसियो एवं गिटार की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
विज्ञापन