फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girls participated in the weightlifting competition.

Budaun News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बालिकाओं ने लिया हिस्सा

Tue, 23 Dec 2025 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Girls participated in the weightlifting competition.
सांसद खेल महोत्सव में भारोत्तलन में प्रतिभाग करती छात्रा। स्रोत: आयोजक
उझानी। सांसद खेल महोत्सव में चल रहे खेलकूद समारोह में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में बिसौली और बदायूं विधानसभा क्षेत्र की टीम विजेता रही। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बालिकाओं ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

खेलकूद में सबसे पहले सब जूनियर बालक वर्ग 45 किलोग्राम में बिसौली विधानसभा क्षेत्र के मोनू प्रथम और गुन्नौर के भूपेंद्र को द्वितीय स्थान मिला। 48 किलोग्राम वजन में गुन्नौर दीपक, 51 किलोग्राम में बिसौली के प्रियांश और 55 किलोग्राम में विजय अव्वल रहे।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग में 51 किलोग्राम में बिसौली के नीरेश और 65 किलोग्राम में विनीत प्रथम, सीनियर बालक वर्ग में 57 किलोग्राम में बिसौली के अमनदीप और 70 किलोग्राम में गुन्नौर क्षेत्र के गौरव, सब जूनियर बालिका वर्ग के 40 किलोग्राम में बदायूं विधानसभा क्षेत्र की विनीता, 49 किलोग्राम में अंशिका और 53 किलोग्राम में बदायूं क्षेत्र की ही विशेषता ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारोत्तोलन सब जूनियर बालक वर्ग के 73 किलोग्राम भार में बदायूं क्षेत्र के अक्षय शंखधार, जूनियर बालक वर्ग के 61 किलोग्राम में सहसवान क्षेत्र के अमन, 81 किलोग्राम में बिल्सी क्षेत्र से सर्वेश कुमार, सीनियर बालक वर्ग के 55 किलोग्राम भार में सहसवान क्षेत्र के बिजनेश अव्वल रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग के 49 किलोग्राम भार में सहसवान क्षेत्र की मोशी शर्मा और 59 किलोग्राम में अर्चिता, जूनियर बालिका वर्ग में 55 किलोग्राम भार में सहसवान विधानसभा क्षेत्र से वंशिका यादव और सीनियर बालिका वर्ग में बिल्सी बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की महक ने पहला स्थान पाया।



संतोष कुमारी व एमजीपी के बीच होगा फाइनल
इससे पहले क्रिकेट के दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में एमजीपी कॉलेज- बी टीम और संतोष कुमारी श्रवण कुमार सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज के बीच मुकाबला हुआ। संतोष कुमारी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 120 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज मोहित ने सर्वाधिक 81 रन बनाकर दर्शकों का मनोरंजन कराया। जवाब में एमजीपी की बी टीम लक्ष्य से महज सात रन पहले लुढ़क गई। दूसरे मुकाबले में एमजीपी - ए टीम ने बुटला की आारबीएस टीम को हरा दिया। टॉस फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कराया। मैच का आंखों देखा हाल पूर्व पालिका सदस्य योगेश प्रताप सिंह ने सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed