फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girls injured in sports competition, ambulance failed to arrive

Budaun News: खेल प्रतियोगिता में घायल हुईं छात्राएं, एंबुलेंस नहीं पहुंची

Thu, 12 Feb 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 12 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Girls injured in sports competition, ambulance failed to arrive
घायल छात्रा को प्राइवेट अस्पताल भेजते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदा​धिकारी। संवाद
बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हाफिज सिद्दीक इस्लामिया इंटर कॉलेज में चल 42वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं नदारद रहीं। प्रतियोगिता में घायल हुईं छात्राओं के लिए एंबुलेंस तक की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से सीएमओ को पत्र लिखकर एंबुलेंस व चिकित्सकीय टीम उपलब्ध कराने की मांग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद मौके पर कोई व्यवस्था नहीं की गई। पहले दिन प्रतियोगिता शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी को चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ी, लेकिन दूसरे दिन बुधवार को खेल के दौरान छात्रा लवली और मधु चोटिल हो गईं। इसके अलावा नीरज, सविता को बुखार की शिकायत भी हुई। स्वास्थ्य व्यवस्था न होने के कारण आयोजकों को घायल छात्राओं को निजी अस्पताल ले जाकर उपचार कराना पड़ा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि इतना बड़ा आयोजन है। यहां पर सीएमओ को पत्राचार कर डॉक्टर और एंबुलेंस की मांग की थी, लेकिन नहीं भेजी। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसको लेकर सीएमओ से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed