फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girl students of Devnagari College celebrated Raksha Bandhan with the President

Budaun News: देवनागरी कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रपति संग मनाया रक्षाबंधन

Fri, 01 Sep 2023 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Girl students of Devnagari College celebrated Raksha Bandhan with the President
रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से भेंट कर देवनागरी इंटर कॉलेज की छात्राएं। स्रोत- स्कूल
प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा के साथ द्रौपदी मुर्मू से की भेंट, रक्षा सूत्र भी बांधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। देवनागरी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्राओं ने राष्ट्रपति से भेंट कर उनसे त्योहार का महत्व समझा। छात्राओं ने बाद में प्रधानमंत्री संग्रहालय और इंडिया गेट समेत कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।
बृहस्पतिवार सुबह प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति से भेंट के दौरान छात्राओं ने उनसे शैक्षिक विषयों पर जानकारी की। पर्व का महत्व समझने के बाद छात्राओं ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। राष्ट्रपति ने छात्राओं को उपहार भी दिए। साथ ही मेहनत से पढ़ाई कर लक्ष्य प्राप्त करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

छात्राओं को संस्मरण भी सुनाए। इस भेंट को यादगार बनाने के लिए छात्राओं ने बाद में राष्ट्रपति भवन को भी देखा। इसके बाद छात्राएं इंडिया गेट और प्रधानमंत्री संग्रहालय देखने भी पहुंचीं। बता दें कि कॉलेज के छात्र और छात्राएं पहले भी तीन बार राष्ट्रपति भवन में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल, प्रणव मुखर्जी और रामनाथ कोविंद से भेंट कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर भी छात्र और छात्राओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। इस बार छात्राओं में अंशी उपाध्याय, मोनिका पाल, दिशा पाल, हिमांशी कश्यप, शिवि शर्मा, निष्ठा गौतम, शिक्षक हरवेश कुमार और प्रदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed