फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girl students made aware about voting by taking out a rally

Budaun News: छात्राओं ने रैली निकाल कर मतदान के प्रति किया जागरूक

Sat, 06 May 2023 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 06 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Girl students made aware about voting by taking out a rally
05बीडीएन01-राजकीय महाविद्यालय में जागरूकता रैली निकालने से पहले शिक्षकों के साथ खड़ी छात्राएं। स
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की लक्ष्मीबाई इकाई की छात्राओं ने शुक्रवार को कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद आवास विकास में रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबिता यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली वापस आकर महाविद्यालय के सभागार में गोष्ठी में तब्दील हो गई। बौद्धिक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि एनएसएस की समस्त स्वयंसेविकाएं मतदाताओं को जागरूक करते हुए स्वयं का मतदान भी करें।
विज्ञापन

उन्होंने प्रत्याशियों के प्रलोभन से दूर रहकर मतदान करने की अपील की। डॉ. प्रेमचंद्र चौधरी ने स्वच्छता, नारी स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर इस अवसर पर शिल्पी सिंह, भूमि मिश्रा, सेजल मिश्रा, शीतल गुप्ता, सोनल राठौर, एकता सक्सेना, दीक्षा, निधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed