{"_id":"6235ea3031dba71a54170538","slug":"girl-s-body-found-in-room-complaint-against-a-young-man-for-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या के आरोप में एक युवक के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या के आरोप में एक युवक के खिलाफ दी तहरीर
Sat, 19 Mar 2022 08:07 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 19 Mar 2022 08:07 PM IST
सार
वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर में एक युवती की उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर वाले बिना पुलिस सूचना के उसका शव दफनाने जा रहे थे। इस बीच मुरादाबाद से आए एक रिश्तेदार ने युवती की हत्या का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक युवती की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर में एक युवती की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वाले बिना पुलिस सूचना के युवती का शव दफनाने जा रहे थे। इसी बीच हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस की सूचनी दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर में एक 18 वर्षीय युवती की उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वाले बिना पुलिस सूचना के शव को दफन करने जा रहे थे। शनिवार शाम मुरादाबाद से आए बहनोई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
परिवार का कहना है कि शरीर और गले पर निशान मिले हैं। उन्होंने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।