फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girl on electric pole in sports, burnt alive due to current

खेल-खेल में बिजली के पोल पर चढ़ी बालिका, करंट से जिंदा जली

Thu, 21 Jan 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Girl on electric pole in sports, burnt alive due to current
सहसवान (बदायूं)। खेल-खेल में बिजली के पोल पर चढ़ी एक बालिका करंट लगने से जिंदा जल गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। यह हादसा सहसवान क्षेत्र के ग्राम बड़ेरिया में मंगलवार शाम हुआ। देर रात बच्ची का शव पोल से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

सहसवान इलाके के ग्राम बड़ेरिया निवासी उजागर की 12 वर्षीय बेटी काजल मोहल्ले की दो सहेलियों के साथ खेत पर गई थी। वहां सहेलियों के साथ खेलने के दौरान काजल अचानक खेत पर लगे बिजली के पोल पर चढ़ गई। उस पोल से होकर हाईटेंशन लाइन जुड़ी है, जिससे बालिका को तेज करंट लगा और जिंदा जल गई। उसे देखकर नीचे खड़ी दोनों सहेलियां डर गईं। वे दोनों दौड़कर घर पहुंचीं और परिवार वालों को बिना बताए चुपचाप रजाई ओड़कर लेट गईं। इधर, देर रात तक काजल घर में नहीं लौटी तो उसके परिवारवालों ने तलाशना शुरू किया। उन्होंने पूरा गांव छान मारा, लेकिन काजल का कुछ पता नहीं चला। रात करीब नौ बजे के बाद परिवार वाले टार्च लेकर उसे खोजते हुए खेत पर पहुंचे। जहां बिजली के पोल के पास उसके जूते पड़े देखे। उन्होंने टार्च की रोशनी से पोल पर देखा तो काजल का शव लटका हुआ था।
विज्ञापन

इसका पता लगने पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पर सीओ रामकरन और इंस्पेक्टर पंकज लवानिया मौका मुआयना किया। पुलिस ने सप्लाई बंद कराने के बाद रात 12 बजे बच्ची का शव को नीचे उतारा। बताते हैं कि बालिका का एक पैर एंगल में फंस गया था, जिससे उसका शव पोल पर लटक गया। उसका पूरा शरीर जल गया था। बुधवार दोपहर उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका खेल-खेल में बिजली के पोल पर चढ़ी थी, जिससे उसकी करंट लगने से मौत हो गई। उसका शव कड़ी मशक्कत के बाद पोल से नीचे उतारा गया। उसके जूते पोल के नीचे रखे हुए मिले थे। वह जूते उतारकर पोल पर चढ़ी थी। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
पंकज लवानिया, इंस्पेक्टर सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed