{"_id":"6a0ca82877fb5a923006338c","slug":"girl-from-gihar-basti-mysteriously-goes-missing-from-chandausi-railway-station-badaun-news-c-123-1-bdn1010-164266-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गिहार बस्ती की बालिका चंदौसी रेलवे स्टेशन से रहस्मय ढंग से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गिहार बस्ती की बालिका चंदौसी रेलवे स्टेशन से रहस्मय ढंग से लापता
Tue, 19 May 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 19 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिसौली। आसफपुर रोड स्थित गिहार बस्ती निवासी एक महिला की आठ वर्षीय पुत्री चंदौसी रेलवे स्टेशन से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन बच्ची की तलाश में लगातार जुटे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
गिहार बस्ती निवासी लीला देवी पत्नी मेवाराम अपनी आठ वर्षीय पुत्री उर्वशी के साथ 14 मई की रात चंदौसी स्टेशन के यार्ड में सो रही थीं। देर रात किसी समय जब लीला देवी की आंख खुली तो उर्वशी वहां नहीं मिली। बेटी को गायब देखकर लीला देवी घबरा गईं और बिना परिजनों को बताए खुद ही उसकी तलाश में जुट गईं। परिजनों के मुताबिक वह लगातार तीन दिन, बच्ची को खोजती रहीं, लेकिन सफलता नहीं मिली।
थक हारकर जब लीला देवी घर लौटीं तो परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने चंदौसी रेलवे पुलिस को तहरीर देकर बच्ची की बरामदगी की मांग की। परिवार का आरोप है कि जीआरपी चंदौसी ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।