{"_id":"65e4bc74371b2d22f20d5321","slug":"girl-drank-poisonous-liquid-while-playing-died-in-hospital-badaun-news-c-123-1-sbly1004-114545-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेल-खेल में बच्ची ने पीया जहरीला तरल पदार्थ, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेल-खेल में बच्ची ने पीया जहरीला तरल पदार्थ, अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव नगला जाटव में रविवार दोपहर एक तीन वर्षीय बालिका खेल-खेल में विषैला तरल पदार्थ पी गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार वाले उसका शव अपने घर ले गए हैं।
बदायूं-बिजनौर हाईवे पर बसे गांव नगला जाटव निवासी संजीव कुमार की तीन वर्षीय बेटी एंजेल रविवार दोपहर करीब दो बजे घर के कमरे में खेल रही थी। परिवार वालों का कहना है कि उस वक्त सभी लोग घर की छत पर काम कर रहे थे। बालिका अकेली कमरे में खेल रही थी। वहीं ताक में विषैले पदार्थ की शीशी रखी थी। बालिका ने खेल-खेल में विषैले पदार्थ की शीशी उठा ली और उसे पी गई। इसके कुछ देर बाद बालिका बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।
जब बाद में परिवार वाले छत से उतरकर आए और उन्होंने बालिका को बेहोश पड़े देखा तो उनके होश उड़ गए। वहीं नजदीक में विषैले पदार्थ की शीशी पड़ी थी। परिवार वाले तुरंत बालिका को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को नहीं दी है। वह बालिका के शव को लेकर अपने घर चले गए। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पीपी गंगवार ने बताया कि बालिका को बेहोशी की हालत में लाया गया था। उसकी जहरीले पदार्थ की वजह से मौत हो गई।