फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girl dies of fever, 10 malaria patients found

Budaun News: बुखार से बालिका की मौत, मलेरिया के 10 मरीज मिले

Thu, 31 Aug 2023 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Girl dies of fever, 10 malaria patients found
सैदपुर की सात साल की खुशी को एक सप्ताह से आ रहा था बुखार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बृहस्पतिवार को जिले में मलेरिया के 10 मरीज मिले। इस दौरान कई लोगों का आरडीटी किट के माध्यम से डेंगू की भी जांच की गई। हालांकि डेंगू का कोई मरीज नहीं पाया गया। इधर सैदपुर में एक बालिका की बुखार से मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए। बिनावर, जगत तथा म्याऊं ब्लॉक के गांवों में लगे शिविरों में कुल 230 लोगों की ओपीडी की गई, जिसमें 140 मरीज बुखार के पाए गए। इन लोगों का मलेरिया टेस्ट किया गया, जिनमें म्याऊं ब्लाॅक के गांव नगरिया हुसैनगंज में पीवी मलेरिया के छह मरीज मिले। इसके अलावा विभिन्न हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों पर किए गए टेस्ट में चार लोग मलेरिया पीवी पॉजिटिव पाए गए। कुल 40 लोगों की आरडीटी किट से डेंगू की जांच की गई लेकिन कोई डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला।
विज्ञापन

सैदपुर। बुधवार की देर रात कस्बे में सात साल की बालिका की मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला पश्चिम सुनहरी निवासी इमरान मंसूरी की बेटी खुशी को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर परिजन उसे गुरुग्राम ले गए। तीन दिन पहले परिजन उसे वहां से कस्बा स्थित घर लाए। बुधवार रात अचानक बच्ची की तबीयत अधिक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कस्बे में काफी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित है। निजी चिकित्सक उनका डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड का परीक्षण भी करवा रहे हैं लेकिन अब तक किसी को डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। इधर, सीएचसी की ओपीडी में भी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सामान्यत दिनों में डेढ़ सौ से दो सौ के बीच रहने वाली ओपीडी में इस समय ढाई सौ से तीन सौ मरीज रोजाना देखे जा रहे हैं। इसमें भी अधिकांश बुखार से पीड़ित आ रहे हैं।
--
बिसौली और उसहैत में भी तीन लोगों की जान गई

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव गदगांव में एक सप्ताह में बुखार ने दो लोगों की जान ले ली। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं। विगत रात नेकसू उर्फ रामवीर पुत्र ज्योतिपाल की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, उन्होंने प्राइवेट लैब में जांच कराई थी, जिसमें डेंगू पॉजिटिव बताया गया था। इससे दो दिन पहले एक महिला की भी बुखार के कारण मौत बताई जा रही है। गांव के दक्ष पुत्र हरिओम, मनीषा पुत्री हरिओम, गीता पत्नी हरिओम, निखिल, निर्देश शर्मा, राहुल सहित सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं।

उसहैत। नगर के प्रतिष्ठित डॉ. प्रेम नारायण का बुखार के कारण निधन हो गया। उन्हें तीन दिन पहले बुखार आया था। प्राइवेट लैब ने उन्हें डेंगू पॉजिटिव बताया गया। जांच करवाने के बाद वह घर पर ही दवाई ले रहे थे। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं। परिजनों ने बृहस्पतिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम कश्यप, पूर्व प्रधान रामवीर सिंह, सहदेव सिंह, राजीव भारद्वाज, केशवदास भारद्वाज, सतीश वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed