{"_id":"648e0430570c375ff80d7fa4","slug":"girl-dies-due-to-fire-in-cooking-cylinder-badaun-news-c-4-1-185175-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खाना बनाते सिलिंडर में आग लगने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खाना बनाते सिलिंडर में आग लगने से युवती की मौत
Sun, 18 Jun 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव महरोली में बहन के घर आई युवती खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लगने से झुलस गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सुरसेना निवासी कल्यान सिंह की 18 वर्षीय पुत्री लता अपनी बहन के घर मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव महरोली गई थी। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह बहन के घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने लता को अपनी चपेट में ले लिया। परिजन जब तक दौड़े तब तक लता गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसओ मूसाझाग शिवेंद्र भदौरिया का कहना है कि खाना बनाते समय आग लगने से युवती की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
-- -- -- -