फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   girl death by electric current

उघैती क्षेत्र में लोहे के गेट में उतरा करंट, 11 साल की बालिका की जान गई

Wed, 01 Apr 2020 10:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
girl death by electric current
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक बालिका की करंट लगने से मौत हो गई, जिससे बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले सुबह बालिका का शव तालाब किनारे दफन करने ले गए, जहां एक व्यक्ति के विरोध करने पर परिवार वालों को पुलिस को बुलाना पड़ा। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को दफनाया गया।
विज्ञापन

ग्राम करियामई निवासी महेश मीणा की 11 वर्षीय बेटी प्रियंका मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर में खेल रही थी। उस समय उनके लोहे के मुख्य दरवाजे पर करंट आ रहा था। बताते हैं कि महेश के घर में जिस पोल से सप्लाई आ रही थी, उसकी केबल लोहे के गेट से स्पर्श हो रही थी। इसके बारे में परिवार वालों को जानकारी नहीं थी। खेल-खेल में महेश की बेटी ने लोहे का गेट पकड़ लिया। जिससे बालिका करंट लगने से वहीं गिर गई और यह देखकर परिवार वालों में हड़कंप मच गया। परिवार वालों ने जैसे-जैसे उसे दरवाजे से अलग किया और उसे इस्लामनगर ले गए, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर, बुधवार सुबह परिवार वाले बालिका के शव को पड़ोसी गांव पुरदलपुर ले गए, एक तालाब किनारे शव को दफन करने के दौरान एक व्यक्ति ने विरोध किया। इस पर परिजनों ने पुलिस को फोन कर दिया। बाद में पुलिस पहुंची, तब कहीं उसके शव को दफन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed