फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girl crossing the road dies after being hit by a car, commotion

Budaun News: सड़क पार कर रही बालिका की कार की टक्कर से मौत, हंगामा

Wed, 21 Aug 2024 05:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 21 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Girl crossing the road dies after being hit by a car, commotion
बदायूं। बरेली-मथुरा हाईवे पर गिनौरा बाजिदपुर गांव के नजदीक मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से सात वर्षीय बालिका दीप्ति की मौत हो गई। इस दौरान चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़े जाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को जैसे-तैसे समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

ग्राम गिनौरा बाजिदपुर निवासी कृष्णपाल की बेटी दीप्ति कक्षा दो की छात्रा थी। मंगलवार सुबह दस बजे वह बरेली-मथुरा हाईवे पार करके अपने खेत पर जा रही थी। इसी दौरान आई तेज रफ्तार कार ने बालिका को टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे को देख गांव के लोग दौड़कर आ गए। चालक ने कार को भगाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। हालांकि, चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क से हटाया और बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बालिका के पिता ने कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पेड़ से टकराकर बाइक सवार घायल
वजीरगंज। बिल्सी मार्ग पर ग्राम कंजुआ के नजदीक सड़क पर पड़े पेड़ से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव वायपुर निवासी विपिन (35) सोमवार रात बाइक लेकर बिल्सी की ओर जा रहे थे। रास्ते में कंजुआ गांव के नजदीक सड़क पर एक पेड़ टूटा पड़ा था। उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed