फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   girl committed suicide by hanging herself in Budaun

Budaun News: फोन पर मंगेतर से हुआ झगड़ा, युवती ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 13 Oct 2025 06:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Oct 2025 06:54 PM IST
सार

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक युवती का फोन पर मंगेतर से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होंने लड़का पक्ष पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन
girl committed suicide by hanging herself in Budaun
नेहा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं जिले में मंगेतर से फोन पर विवाद के बाद युवती ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दिवाली के पांच दिन बाद उसकी गोद भराई की रस्म होनी थी। युवती हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कुंडरा मझरा की रहने वाली थी। आरोप है कि लड़का पक्ष दहेज में बाइक, सोने की चेन और अंगूठी की मांग कर रहा था।

विज्ञापन


हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कुंडरा मझरा निवासी राजकुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नेहा (18 वर्ष) की शादी मूसाझाग थाना क्षेत्र के उतरना गांव के वेद प्रकाश से तय की थी। उन्होंने शादी में बाइक देने की बात कही थी। दिवाली के पांच दिन बाद गोद भराई की रस्म होनी थी। आरोप है कि लड़का पक्ष ने दहेज में अपाचे बाइक, सोने की चेन और अंगूठी की मांग रख दी। इस पर राजकुमार और उनके भाई शेरपाल सिंह ने सहमति दे दी थी।
विज्ञापन


फोन पर मंगेतर से हुआ था झगड़ा 
शादी तय होने के बाद नेहा और वेद प्रकाश के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। रविवार को दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद नेहा ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने बेटी को फंदे से लटका देखा तो चीख पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मृतका के चाचा शेरपाल ने बताया कि शादी में बाइक देने की बात तय हुई थी। लड़का अपाचे बाइक, सोने की चेन और अंगूठी की मांग कर रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। नेहा अपने दो भाइयों में सबसे बड़ी थी।

हैंगिंग से युवती की मौत की पुष्टि
सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि युवती की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस को तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed