{"_id":"64dae02e38d99f97d309165b","slug":"girl-commits-suicide-four-months-after-marriage-break-up-in-badaun-2023-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरा शादी का सपना तोड़ दिया: कार्ड बंटने के बाद कौन तोड़ता है रिश्ता, वीडियो में दर्द बयां कर युवती ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा शादी का सपना तोड़ दिया: कार्ड बंटने के बाद कौन तोड़ता है रिश्ता, वीडियो में दर्द बयां कर युवती ने दी जान
Tue, 15 Aug 2023 04:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Aug 2023 04:53 PM IST
सार
बदायूं में शादी टूटने के चार महीने बाद युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उघैती थाना इलाके के गांव रियोनाई में वीडियो में फफकते हुए युवती ने दर्द बयां किया। एक साल पहले वजीरगंज के बघौल के रहने वाले विकास से शादी तय हुई थी।
विज्ञापन
युवती ने वीडियो वायरल करके की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के उघैती थाना इलाके के गांव रियोनाई में शादी टूटने से आहत 24 वर्षीय सपना ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह शादी टूटने से इतनी परेशान थी कि उसने आत्महत्या से पहले कई वीडियो बनाए और उनमें अपना पूरा दुख बयां कर दिया।
एक वीडियो में बोली ऐसे कौन करता है, कार्ड बंटने के बाद रिश्ता कौन तोड़ता है। उसे नहीं पता था कि ससुराल वाले इतने लालची हैं। अगर उसे शादी नहीं करनी थी तो वह पहले बता देता। उसने उसे ही नहीं पूरे परिवार को धोखा दिया है। अब वह बदनामी के साथ नहीं जी सकती।
विज्ञापन
ग्राम रियोनाई निवासी सपना पुत्री जगवीर सिंह की शादी वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बघौल निवासी विकास पुत्र प्रेमपाल मीना के साथ तय हुई थी। जगवीर का कहना है कि दोनों ही परिवार एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। इससे हंसी खुशी रिश्ता तय हुआ था।
विकास केरल में आयकर विभाग में स्टेनो है। उसने शादी में 21 लाख रुपये मांगे थे। जगवीर स्वयं आरपीएफ में एसआई हैं। इससे उन्होंने भी बेटी के लिए रुपये देने को कह दिया। आठ जुलाई 2022 को इंगेजमेंट हुई। तब से शादी की तारीख तय करने के लिए आज- कल होती रही।

आखिरकार 22 अप्रैल 2023 को शादी का दिन तय हो गया। उन्होंने सपना की शादी के कार्ड भी छपवा लिए और रिश्तेदारियों में बांटना शुरू कर दिए थे। अधिकतर दहेज का सामान भी खरीद लिया गया। शादी के केवल सात दिन रह गए थे। तभी अचानक विकास ने शादी करने को मना कर दिया।
परिवार वालों के पूछने पर उसने बताया कि अब उसे 21 नहीं 30 लाख रुपये और एक कार चाहिए। यह सुनकर सब हैरान रह गए। इसके बावजूद जगवीर और उनका परिवार टूटा नहीं। वह फिर भी मनाने की कोशिश करते रहे लेकिन दहेज लोभी विकास और उसके परिवार का दिल नहीं पसीजा।
अब उन्होंने बिल्कुल ही शादी से इन्कार कर दिया लेकिन इसका असर सपना पर सबसे ज्यादा पड़ा। वह अंदर ही अंदर टूट गई। वह घुटघुटकर जी रही थी। रविवार रात करीब नौ बजे उसने कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी परिवार वालों की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर के अनुसार एफआईआर होगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
वीडियो में बोली युवती- विकास कहता है भूल जाओ
रियोनाई निवासी सपना ने आत्महत्या से पहले पांच वीडियो वायरल किए। सभी वीडियो में शादी के बारे में ही कह रही है। वह कह रही कि उसने विकास को हर तरह से समझाया। उसके सामने गिड़गिड़ाई कि वह शादी न तोड़े। वह बोला कि यह सब भूल जाओ। शादी तय हो गई, इंगेजमेंट हो गई, कार्ड बंट गए। इतना सब होने के बाद वह कैसे भूल जाए।

कोई ऐसे कैसे धोखा दे सकता है। जब वह शादी के कपड़े देखती है तो उसके आंसू नहीं रुकते। तीन माह से वह न ठीक से खा पा रही है और न सो पा रही है। दोबारा शादी में वो खुशी नहीं होती जो पहली बार होती है। उसकी गलती की सजा मैं और मेरा परिवार भुगत रहा है।
मुझे नहीं पता था कि वह लालची निकलेगा। यह सब पूरे परिवार की मिलीभगत है। वह अपने परिवार को टेंशन देना नहीं चाहती। मुझे माफ करना। वीडियो खत्म होने के बाद वह कहां होगी उसे नहीं पता।