{"_id":"5a4a33264f1c1b9b518b45e3","slug":"girl-collapses-in-class-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के कारण कक्षा छह की छात्रा बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के कारण कक्षा छह की छात्रा बेहोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
Updated Mon, 01 Jan 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
student
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड में हजरतगंज उच्च प्राथमिक विद्यालय की एक छात्रा अचानक बेसुध हो गई। उसकी बिगड़ी हालत देख स्कूल वालों के हाथ-पैर फूल गए। फौरन उसे बेहोशी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान आधा घंटे बाद छात्रा को होश आया। यह मामला करीब 10.30 बजे का है। इलाके के ही गांव गिरधरपुर निवासी मोरपाल की बेटी मिथलेश (11) हजरतगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा-छह की छात्रा है। वह साइकिल से सुबह में स्कूल पहुंची। पढ़ाई करते समय वह कक्षा में ही कांपने लगी तो क्लॉस टीचर सरिता ने उसकी हालत देख हेडमास्टर राजीव कुमार को बुला लिया। हेडमास्टर समेत शिक्षिका कुछ समझ पाती, इतने में ही मिथलेश बेहोश होकर गिर पड़ी। हेडमास्टर उसे लेकर तुरंत ह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा पर पहुंचे। चिकित्साधीक्षक डॉ. निरंजन सिंह ने बताया कि ठंड की वजह से उसके सीने में जकड़न हो गई थी। करीब आधा घंटा के बाद मिथलेश को होश आ गया लेकिन तब तक पिता समेत उसके घरवाले आ गए। उन्होंने चिकित्साधीक्षक और शिक्षिकों से बात कर मिथलेश के बहोश होने की जानकारी की। हालत में सुधार बताते हुए छात्रा को दोपहर बाद घर भेज दिया गया।
हेडमास्टर ने बीएसए को भी अवगत कराया
उझानी। ठंड लगने से बिगड़ी कक्षा-छह की छात्रा मिथलेश की हालत को लेकर हेडमास्टर राजीव कुमार ने सबसे पहले बेसिक शिक्षाधिकारी पीसी यादव को अवगत कराया। उन्होंने मिथलेश के घरवालों को कॉल कर बुलाया था। हेडमास्टर ने चिकित्साधीक्षक के पक्ष से भी बीएसए को अवगत करा दिया।
विज्ञापन
हेडमास्टर ने बीएसए को भी अवगत कराया
उझानी। ठंड लगने से बिगड़ी कक्षा-छह की छात्रा मिथलेश की हालत को लेकर हेडमास्टर राजीव कुमार ने सबसे पहले बेसिक शिक्षाधिकारी पीसी यादव को अवगत कराया। उन्होंने मिथलेश के घरवालों को कॉल कर बुलाया था। हेडमास्टर ने चिकित्साधीक्षक के पक्ष से भी बीएसए को अवगत करा दिया।
विज्ञापन