फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Girish elected president of Tehsil Bar and Gyan Singh elected general secretary

Budaun News: तहसील बार के गिरीश अध्यक्ष और ज्ञानसिंह चुने गए महासचिव

Wed, 27 Dec 2023 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Girish elected president of Tehsil Bar and Gyan Singh elected general secretary
बिल्सी बार के नए अध्यक्ष ग्रीश कुमार और ज्ञानसिंह। संवाद
बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। इसमें अधिवक्ता गिरीश कुमार को अध्यक्ष और ज्ञानसिंह को महासचिव चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी रामनिवास यादव ने बताया कि बुधवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए कुल 63 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद गिरीश कुमार को 39 और मुनीष कुमार सक्सेना को 24 मत मिले। इस प्रकार गिरीश कुमार को 15 मतों से जीत दर्ज की।

चुनाव अधिकारी ने बताया कि इससे पहले यहां महासचिव पद पर ज्ञानसिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए हरिश्चंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए विपिन कुमार, सह सचिव पद के लिए सुमित कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार और कोषाध्यक्ष पद के लिए हरिओम यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। अधिवक्ता शेखर सक्सेना, रामनाथ शर्मा, हेमेंद्र सिंह, मुकेश कुमार सिंह, रामप्रकाश श्रीवास्तव, विवेक राठी आदि वकीलों ने नए पदाधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed