फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gifts out in the festival market

गिफ्ट आइटम से सजा बाजार, ड्राई फ्रूट की सबसे ज्यादा मांग

Sat, 22 Oct 2022 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Gifts out in the festival market
बाजार में बिकने के लिए रखे ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दिवाली पर बाजार दुल्हन की तरह सज गया है। त्योहार पर अपने शुभचिंतकों और परिचितों को उपहार देने की परंपरा है। हर कोई मन पसंद गिफ्ट खरीद रहा है। बाजार में दुकानों पर हैंडमेड गिफ्ट आइटमों की भरमार है। इसमें ड्राई फ्रूट की सबसे ज्यादा मांग है। इस बार उपहारों के कारोबार में 30 से 35 प्रतिशत बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

बांस की खपच्ची से बनाई गई बास्केट पैक लोगों को काफी आकर्षक लग रही हैं। इनमें ड्राईफ्रूट, मिठाई आदि सामान सलीके से सजाया गया है। एक बास्केट की कीमत एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक है। यह बास्केट खूब खरीदी जा रही है। साथ ही नामचीन कंपनियों ने गिफ्ट हैंपर भी मार्केट में मौजूद हैं। इनमें मिठाई पैक भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

बने हुए छैना, रसगुल्ले के पैक भी आकर्षक हैं। दुकानदार मोनू शर्मा ने बताया कि उनके यहां सभी ब्रांडेड कंपनियों के गिफ्ट पैक हैं, जो पिछली बार की अपेक्षा इस बार ज्यादा आकर्षक पैकिंग में उपलब्ध हैं। व्यापारियों के अनुसार इस बार करीब 50 लाख रुपये कारोबार की उम्मीद है। गिफ्ट पैक, गिफ्ट हैंपर, गिफ्ट बास्केट की मांग खूब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

250 से लेकर दो हजार रुपये में बिक रहे गिफ्ट
गिफ्ट आइटम की दुकानों पर 250 रुपये से लेकर दो हजार तक गिफ्ट मिल रहे हैं। इनमें ड्राईफ्रूट 250 रुपये वाली गिफ्ट मेें 200 ग्राम मेवा दी जा रही है। इसमें काजू, बादाम, किशमिश, खुबानी है। पांच सौ रुपये वाले में 400 सौ ग्राम मेवा है। इसमें काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता शामिल है।

छह सौ रुपये वाले में छह सौ ग्राम मेवा दी जा रही है। जबकि 11 सौ रुपये वाले में 800 ग्राम मेला दी जा रही है। वहीं, गिफ्ट हैंपर की बात करें तो यह 150 रुपये से शुरू है। इसमें आप अपनी इच्छा के अनुसार चीजें रखवा सकते हैं। इसमें बास्केट का अलग से चार्ज देना हो। ये गिफ्ट हैंपर दो हजार रुपये तक के तैयार करके बेचने जाने के लिए रखे हुए हैं।

बाजार में गिफ्ट हैंपर की खरीदारी करती युवती। संवाद

बाजार में गिफ्ट हैंपर की खरीदारी करती युवती। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed