फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Giants Smashers Win Giants Star Cricket Championship by 3 Runs

Budaun News: जायंट्स स्मैशर्स ने 3 रन से जीती जायंट्स स्टार क्रिकेट चैंपियनशिप

Mon, 04 May 2026 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Giants Smashers Win Giants Star Cricket Championship by 3 Runs
बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ स्टार के तत्वावधान में आयोजित जायंट्स स्टार क्रिकेट चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में जायंट्स स्मैशर्स ने थंडर जायंट्स को तीन रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच मदन लाल इंटर कॉलेज के खेल के मैदान पर हुआ।
विज्ञापन


मैच की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मैशर्स ने 12 ओवर में 91 रन बनाए। जवाब में थंडर जायंट्स की टीम 12 ओवर में 87 रन ही बना सकी और तीन रन से मुकाबला हार गई। विजेता टीम की ओर से शिविन अग्रवाल ने 25 रन बनाकर और एक विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। साहू सावेंद्र और हर्ष रस्तोगी ने 20-20 रन का योगदान दिया। उपविजेता टीम के नितिन वार्ष्णेय ने नाबाद 30 रन बनाए। उन्होंने सर्वाधिक रन और सर्वाधिक सिक्सर का पुरस्कार भी जीता। सौरभ गुप्ता ने 16 रन बनाए। शशांक भिल्ला ने तीन विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट का पुरस्कार अपने नाम किया।
विज्ञापन

मैच टर्निंग पॉइंट पुरस्कार प्रीति वार्ष्णेय द्वारा हर्ष रस्तोगी को प्रदान किया गया। स्कोरर शिवांग अग्रवाल व अक्षत अग्रवाल रहे, जबकि कमेंट्री प्रवीण अग्रवाल ‘नादान’ ने की। अंपायरिंग उदित व शिवम ने संभाली। समापन समारोह में मुख्य अतिथि चेयरमैन अबरार अहमद, सभासद कृष्णा वार्ष्णेय, नमित सभासद संगीता रस्तोगी और जायंट्स महिला अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने विजेता टीम को ट्रॉफी व खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed