फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   GGIC defeated RMDM team in Kabaddi

Budaun News: कबड्डी में जीजीआईसी ने आरएमडीएम की टीम को हराया

Thu, 25 Jan 2024 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
GGIC defeated RMDM team in Kabaddi
कबड्डी में भाग लेतीं महिला ​खिलाड़ी।स्रोत-आयोजक
बदायूं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कबड्डी में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) बदायूं ने आरएमडीएम बिसौली की टीम को हरा दिया। खो-खो के फाइनल मुकाबले में यूपीएस हरहरपुर की टीम ने भूदेवी कन्या इंटर कॉलेज की टीम को शिकस्त दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय की ओर से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिका वर्ग की खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष नीरज शर्मा ने किया। खो-खो व कबड्डी में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी का फाइनल मुकाबला जीजीआईसी बदायूं और आरएमडीएम बिसौली के बीच खेला गया। इसमें जीजीआईसी ने 15-7 से आरएमडीएम बिसौली को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

खो-खो का फाइनल मुकाबला उच्च प्राथमिक स्कूल हरहरपुर व भूदेवी इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय हरहरपुर की छात्राओं ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए भूदेवी इंटर कॉलेज की टीम को 18-2 से हरा दिया। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया, सैयद आबिद अली, शैवर अली खान, आशू भारती, राजीव कुमार, सोमेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी में भाग लेतीं महिला खिलाड़ी।स्रोत-आयोजक

कबड्डी में भाग लेतीं महिला खिलाड़ी।स्रोत-आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed