{"_id":"51828947f70ee1c4f84c7cfb234c3bcb","slug":"get-protesting-against-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
badaun
Updated Fri, 08 May 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखूपुर चीनी मिल के कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर यहां मालवीय आवासगृह पर किया जा रहा धरना आज 28 वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने मिल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ऐलान किया जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
श्रमिक नेता वीरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि आंदोलन को 28 दिन हो गए हैं किंतु न मिल प्रशासन ने और न ही जिला प्रशासन ने उनकी ओर ध्यान दिया है। कर्मचारियों के विभिन्न देयकों का भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है जिसकी वजह से वह काफी परेशान हैं। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारे लगाए। धरना प्रदर्शन में रामचरन लाल, अबरार हुसैन, भजन लाल, त्रिमला सिंह, जीवाजी, प्रेमपाल सिंह पटेल, सतेंद्र सिंह, किशनपाल, बुधपाल सिंह, जगदीश सरन, नूरमोहम्मद, वेदराम, प्रेमपाल सिंह चौहान, पूरन लाल, रघुवीर, दिनेश चंद्र शर्मा, छोटे लाल, बेचे अली आदि थे।
विज्ञापन