फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   GDP growth, per capita income rises by 18.8%

Budaun News: जीडीपी में उछाल, प्रति व्यक्ति आय में 18.8 फीसदी की बढ़ोतरी

Sun, 24 Aug 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
GDP growth, per capita income rises by 18.8%
रामप्रसाद वर्मा
बदायूं। जिले में दो साल में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में उछाल आई है। इसका असर प्रति व्यक्ति की आय पर पड़ा है। नियोजन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष लोगों की आय में 18.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसको और बढ़ाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बाद छोटे और बड़े उद्योगों की बढ़ी रफ्तार के दम पर जिला अब प्रदेश के जीडीपी में अहम योगदान देने लगा है। नियोजन विभाग के आर्थिक और सांख्यिकी प्रभाग के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश की जीडीपी में जिला 13.5 फीसदी का योगदान दे रहा है। वर्ष 2020-21 में जिले की जीडीपी 19,607 करोड़ रुपये, 2021-22 में 23,728 करोड़, 2022-23 में 25,187 करोड़, वर्ष 2023-24 में 30,208 करोड़ रुपये की हो गई है। इसका असर जिले के प्रति व्यक्ति की आय में भी पड़ा है। वर्ष 2020-21 में प्रति व्यक्ति आय 40,647 रुपये, वर्ष 2021-22 में 48,900, 2022-23 में 51,212 और 2023-24 में 60,864 रुपये हो गई है। इस तरह प्रति व्यक्ति आय में 18.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

--
इनको मिलाकर तैयार किया जाता है जीडीपी
सकल घरेलू उत्पाद में कृषि, पशुधन, वानिकी एवं मत्स्य, फसलें, विनिर्माण, विद्युत, गैस व जलापूर्ति, खनन, रेलवे, भंडारण, संचार, वित्तीय सेवाएं सहित अन्य आवश्यक सेवाओं पर हुए खर्च को मिलाकर वार्षिक जीडीपी तैयार की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
उद्योगों का गढ़ बनेगा जिला
जिले से गुजरे गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे घटपुरी और दातागंज में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाने हैं। इसको लेकर अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। आने वाले समय में यहां बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। जिला उद्योग कार्यालय के अनुसार मेंथा, कपड़ा, खाद्य पदार्थ सहित अन्य चीजों के 72 नए उद्योग स्थापित किए गए हैं। इससे 10 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है।

--
इस तरह तय होती है प्रति व्यक्ति आय
नेहरु मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कालेज में अर्थशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर रामप्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रति व्यक्ति आय का आकलन जिले के सकल घरेलू उत्पाद और उस वर्ष की आबादी के अनुपात का औसत निकालकर किया जाता है। यह सभी पर एक सामान लागू होती है। किस वर्ग की कितनी आय है, इसका पता नहीं चलता। कुछ लोगों की आय औसत से कई गुना होगी और कुछ की औसत से काफी कम भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed