फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   gardofonar

एसएसपी पहुंचे भूड़ाभदरौल, शहीद स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित किए

Fri, 10 Jan 2020 07:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
gardofonar
कादरचौक। भूड़ाभदरौल शहीद स्मारक समिति ने बृहस्पतिवार को शहीद दिवस मनाया। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने यहां पहुंचकर शहीद स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित किए। गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। एसएसपी ने कहा कि उनके लिए सौभाग्य की बात है कि भूड़ाभदरौल शहीद स्थल आने का मौका मिला। एसएसपी ने भूड़ा भदरौल को थाना बनाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजने की बात कही।
विज्ञापन

भूड़ा भदरौल में डकैतों से मुठभेड़ के दौरान नौ जनवरी 1978 को सीओ आरएन पांडेय, हेडकांस्टेबल मोहन लाल गौतम और कांस्टेबल रामदास शहीद हो गए थे। पुलिस कर्मियों की शहादत के बाद गांव के कंहैया लाल शर्मा, नाथूराम शर्मा, रामनिवास शर्मा, नेत्रपाल सिंह ने शहीद स्मारक समिति का गठन किया। तब से गांव के लोग हर वर्ष नौ जनवरी को यहां शहीद दिवस मनाते हैं। शहीद स्थल पर श्रद्वांजलि देकर शहीदों को याद किया जाता है। बृहस्पतिवार को शहीद स्मारक समिति अध्यक्ष सतीश चंद्र गौड़ ने शहादत के बारे में बताया तो माहौल काफी भावुक हो गया। इस मौके पर सीओ उझानी सर्वेंद्र सिंह एसओ इंद्रेश कुमार, चौकी प्रभारी आशाराम, प्रधान महेंद्र सिंह समेत गिरिराज शर्मा, महंत ऋषि दास, हरिओम, जगदीश शरण, राजू प्रधान आदि ने भी शहीद स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्घांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed