फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganna kisan

उठान में देरी, चार चीनी मिलों को नोटिस

Sun, 19 Dec 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ganna kisan
बदायूं। गन्ना भुगतान के मामले में चीनी मिलों ने किसानों को पहले से परेशान कर रखा है। दूसरी ओर मिलों की ओर से देहात में कांटों पर तैनात तैनात तौल लिपिक भी घटतौली कर रहे हैं। ऐसी सूचना पर पिछले दिनों सहायक गन्ना आयुक्त बरेली ने छापा मारा था और गुरुपुरी चंदन गांव के केंद्र पर तैनात तौल लिपिक को घटतौली करते हुए पकड़ लिया। उन्होंने लिपिक का लाइसेंस निलंबित कर दिया, डीएम को उसकी बर्खास्तगी के लिए फाइल भेजी है। इनके अलावा डीएम बदायूं ने गन्ना उठान में देरी करने पर चार चीनी मिलों को नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन

किसानों को किसी प्रकार गन्ना बेचने में दिक्कत न हो, इसको लेकर शासन ने गन्ना अधिकारियों के साथ जिले के अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसे ध्यान में रखकर अधिकारियों ने निरीक्षण शुरू किया है। ऐसे में बरेली के सहायक गन्ना आयुक्त डॉ. मनीष शुक्ला ने जिले में चीनी मिल क्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया था। इसमें उन्होंने शाहबाद की करीमगंज चीनी मिल की ओर से गुरपुरी चंदन में स्थापित क्रय केंद्र पर तैनात तौल लिपिक देवराज को घटतौली के आरोप में पकड़ा। इसके बाद तौल लिपिक को निलंबित कर दिया गया। जबकि उसकी बर्खास्तगी के लिए डीएम दीपा रंजन को फाइल अग्रसारित की गई है।
विज्ञापन

वहीं जिले में जिला गन्ना अधिकारी राम किशन, दातागंज एसडीएम समेत अन्य अधिकारी भी अपने स्तर पर निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान टीम को चार क्रय केंद्रों पर गन्ना उठान में देरी मिली। इसे देखते हुए संबंधित मिलों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिले में संचालित हैं 80 क्रय केंद्र
जिले में मौजूदा सत्र में 80 क्रय केंद्र संचालित हैं। इसमें बिसौली की यदु शुगर मिल के 53 गन्ना क्रय केंद्र हैं। जबकि न्योली मिल के नौ, करीमगंज के आठ, रजपुरा के छह, बदायूं के शेखूपुर चीनी मिल के दो और फरीदपुर चीनी मिल का एक क्रय केंद्र जिले में संचालित हैं। इन पर जिले के गन्ना किसानों का गन्ना खरीदा जा रहा है। 17 दिसंबर तक जिले की बिसौली मेें स्थित यदु शुगर मिल द्वारा 12.06 लाख क्विंटल, द किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर द्वारा 3.11 लाख क्विंटल गन्ना क्रय किया गया।
-
शेखूपुर मिल पर अब भी पुराने सत्र का बकाया
बिसौली की यदु शुगर मिल और द किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर पर करोड़ों रुपया गन्ना किसानों का बकाया आ रहा था। अधिकारियों के मुताबिक यदु शुगर मिल द्वारा पिछले सत्र का बकाया पूरा अदा कर दिया गया है। जबकि शेखूपुर पर अब भी दो करोड़ से अधिक का बकाया है। ऐसे में किसान पुरानी बकाया धनराशि को लेकर परेशान हैं।
-
पेराई सत्र शुरू होने से अब तक हो चुके हैं 44 निरीक्षण
नवंबर में चीनी मिल संचालित शुरू हो गईं थीं। पूर्व में आवंटित क्रय केंद्रों को समय से संचालित कर दिया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा 44 केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसमें अधिकारियों को पांच जगह अनियमितताएं मिलीं। इसमें चार क्रय केंद्रों पर गन्ना उठान समय से नहीं मिला। इन चारों मामलों में डीएम की ओर से चीनी मिलों को नोटिस जारी किया गया है। जबकि एक जगह पर तौल लिपिक द्वारा घटतौली का मामला सामने आया है।

-
पेराई सत्र शुरू होने के बाद अब तक 44 जगह निरीक्षण किया जा चुका है। कुछ जगहों पर अनियमितताएं मिलीं थीं। उन मामलों में कार्रवाई के साथ ही संबंधित चीनी मिलों को नोटिस दिए गए हैं।
- डॉ. मनीष शुक्ला, सहायक गन्ना आयुक्त, बरेली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed