{"_id":"6866d8627a85a0788d00a05e","slug":"gangas-water-level-decreased-rapidly-soil-erosion-started-badaun-news-c-123-1-bdn1010-142368-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तेजी से घटा गंगा के जल का स्तर, शुरू हो गया भू-कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तेजी से घटा गंगा के जल का स्तर, शुरू हो गया भू-कटान
विज्ञापन
कछला घाट पर गंगा का घटा जलस्तर। संवाद
बदायूं। गंगा का जलस्तर बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को 38 सेमी कम हुआ। तेजी से पानी कम हो रहा है। इससे कई इलाकों में कटान हो रहा है।
तीन दिन पहले खतरे के निशान को छूने वाली गंगा का जलस्तर गिरकर 162.05 मीटर पर आ गया है। नरौरा से भी डिस्चार्ज 1.16 लाख क्यूसेक पानी अब 42 हजार के आसपास है। इसकी वजह से जलस्तर 162.43 से घटकर बृहस्पतिवार को 162.05 पर आ गया है। बिजनौर में डिस्चार्ज 37 हजार और हरिद्वार से डिस्जार्च 58 हजार क्यूसेक होने के कारण आने वाले दो दिनों तक पानी बढ़ने की आशंका खत्म हो गई है।
अब कछला व सहसवान के रेतीले इलाकों में कटान शुरू हो गया है। कछला के ढकनगला निवासी छोटेलाल कश्यप ने बताया कि अभी केवल रेतीली भूमि का कटान हो रहा है। ढकनगला के आगे कटान के कारण मिट्टी की ढांग गिर रही है। अगर, गंगा का जलस्तर और अधिक घटता है तो कटान के तेजी की संभावना है। ढकनगला के ही मुन्नालाल ने बताया कि कटान से उनके गांव के रकबा में कोई नुकसान नहीं होगा। उसहैत में बांधों को छूने जा रहा गंगा का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है।
फिलहाल कटान नहीं हो रहा है। कटरा क्षेत्र में सुदूर गंगा के किनारे ढांगे गिरने की रात में आवाजें सुनी गईंं।