फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga's water level decreased by 10 cm in 24 hours, yet the danger has not reduced

Budaun News: 24 घंटे में 10 सेमी कम हुआ गंगा का जलस्तर, फिर भी कम नहीं हुआ खतरा

Mon, 01 Sep 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ganga's water level decreased by 10 cm in 24 hours, yet the danger has not reduced
सहसवान का तेलिया नगला में परेशान हाल बाढ़ पीड़ित। संवाद
बदायूं। गंगा और रामगंगा में जलस्तर का बढ़ना और घटना बाढ़ पीड़ितों को परेशान किए हुए है। 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 10 सेमी कम हुआ है। फिर भी खतरा कम नहीं हुआ है। जिले के 26 गांवों में लगभग एक महीने के बाद भी पानी भरा हुआ है। कभी कम तो कभी ज्यादा पानी हो जाता है। इससे बाढ़ पीड़ितों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। रविवार को बारिश होने के कारण आश्रय स्थलों पर ग्रामीणों को अपने-अपने गांव की चिंता सताती रही।
विज्ञापन

गंगा में रविवार को 162.46 मीटर जलस्तर रहा। शनिवार की तुलना में 10 सेमी कम हुआ है। गंगा में खतरे का निशान 162.48 मीटर है। इस हिसाब से जलस्तर खतरे के निशान से दो सेमी कम हुआ लेकिन वास्तव में खतरा टला नहीं है। अभी भी गांवों में पानी भरा हुआ है। घरों की नींव कमजोर हो गई है। कई कच्चे मकान गिर गए हैं। रविवार को नरौरा से 1,34,585 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी देर रात तक कछला गंगा घाट तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इससे सोमवार को कछला में जलस्तर एक बार फिर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर कभी तेज और कभी हल्की बारिश ने बाढ़ पीड़ितों की चिंता बढ़ा दी है। उसहैत क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित बार-बार अपने गांव के पास जाकर स्थिति देख रहे हैं। उन्हें चिंता है कि ज्यादा समय तक गांव में पानी भरा रहा तो उनके मकानों की ढह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान के तेलिया नगला में गंगा का जलस्तर सुबह तक बढ़ सकता है। नरौरा में पानी और छोड़ा गया है। लोगों को गंगा महावा नदी बांध से गांव जाने के लिए नाव का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


गंगा और रामगंगा में पानी की स्थिति

गंग का जलस्तर- 162.46 मीटर
रामगंगा का जलस्तर- 159.60 मीटर

नरौरा डैम का डिस्चार्ज- 1,34,584 क्यूसेक

सहसवान का तेलिया नगला में परेशान हाल बाढ़ पीड़ित। संवाद

सहसवान का तेलिया नगला में परेशान हाल बाढ़ पीड़ित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed