फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ganga snaan

बुद्धपूर्णिमा पर कछला पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 18 May 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
ganga snaan
बदायूं में कछला पुल से कैमरे में कैद कछला घाट का नजारा। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी/कछला (बदायूं)। बुद्ध पूर्णिमा पर कछला गंगाघाट आस्था से सराबोर हो उठा। तड़के से ही स्नान का दौर शुरू हुआ तो अपराह्न तक सभी घाटों पर हर-हर गंगे के उद्घोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने घाट पर ही पूजा की। मंत्रोच्चार के बीच आहुति अर्पित की गईं। मीना बाजार में भी खासी भीड़भाड़ रही। करीब दो लाख श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने के अनुमान है। श्रद्धालुओं ने आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान भी कराए।
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान सोमवार तड़के ब्रह्म मूहुर्त में ही शुरू हो गया। एक दिन पहले पहुंचे श्रद्धालुओं ने सूर्योदय से पहले ही डुबकी लगाई। निजी संसाधनों, ट्रैक्टर ट्रॉलियों, बसों और ट्रेन के जरिये घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ तो संख्या में तेजी से इजाफा होता चला गया। कासगंज और बदायूं जिले के छोर वाले चारों घाटों पर खासी भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं ने पहले सूर्यदेव का अर्घ्य दिया फिर घाट पर ही पूजन किया। मंत्रोच्चार के बीच आहुति अर्पित की गईं। घाट के आसपास के आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। महंतों की मौजूदगी में कन्याओं और महात्माओं को भोज कराया गया।
विज्ञापन

उधर, घाट के पास ही मीना बाजार में महिलाओं ने शृंगार और रोजमर्रा इस्तेमाल के घरेलू सामान की खरीदारी की। बच्चों ने मनोरंजन के संसाधनों का लुत्फ उठाया। खानपान की दुकानों पर भी भीड़ कम नहीं रही। दुकानदारों के अनुमान के अनुसार दोपहर बाद तक करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जाम में फंसे वाहन तो सूखा हलक
उझानी/कछला। गंगा स्नान के लिए घरों से निजी वाहनों से निकले श्रद्धालुओं को बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम से भी रूबरू होना पड़ा। जल्दी आगे निकलने की होड़ में चालकों ने वाहनों को बेतरतीब दौड़ाया तो कछला चौराहे के पास जाम लग गया। दो बार करीब एक-एक घंटा तक जाम में फंसे श्रद्धालुओं का गर्मी के मारे हलक सूख गया। कई लोग तो बच्चों के साथ वाहनों से उतरकर पैदल ही चल पड़े।
बरेली-मथुरा हाईवे पर श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारू रखने के लिए पुलिस की ओर से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। ट्रक और रोडवेज बसें तो दूसरे रास्ते से होकर निकलीं लेकिन पूर्वाह्न के समय श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या में इजाफा होने लगा।
कछला चौराहे पर जाम लगने से सैकड़ों वाहन फंस गए। करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने हस्तक्षेप कर छोटे वाहनों को नगर पंचायत कार्यालय के सामने से निकलवाया तो चौराहे पर आवागमन सुचारू हो पाया। इससे पहले प्रात: नौ बजे भी जाम लगा। जाम में फंसे वाहन सवार श्रद्धालुओं को करीब एक किलोमीटर तक पैदल ही सफर करना पड़ा। भीषण गर्मी के वजह से बच्चों को सर्वाधिक दिक्कत हुई। इसका असर उझानी बाजार में भी देखने को मिला। हलवाई चौक मोड़ के पास आधे घंटा तक जाम लगा रहा।

-
पूर्णिमा पर भीड़भाड़ के मद्देनजर एक दिन पहले ही व्यवस्थाएं दुरस्त कर ली गईं थीं। भारी वाहनों के लिए सोमवार पूरे दिन रूट भी डायवर्ट रहा। फिर भी छोटे वाहनों की वजह से थोड़ी दिक्कत आई है। सभी वाहन श्रद्धालुओं के ही थे। कहीं पर ऐसा नहीं हुआ कि जाम ज्यादा देर तक लगा हो।
- हरपाल सिंह बालियान, प्रभारी निरीक्षक

गंगा में आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद

गंगा में आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed