फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ganga snaan

पहले आस्था की डुबकी लगाई फिर घाट पर पुरोहितों को भेंट की दक्षिणा

Fri, 14 Jan 2022 10:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
ganga snaan
कछला में आस्था की डुबकी लगाने के बाद घाट पर पूजन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी/कछला (बदायूं)। मकर संक्रांति पर शुक्रवार को कछला गंगाघाट पर दोपहर बाद तक दान-पुण्य किया गया। कड़ाके की ठंड में पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहले आस्था की डुबकी लगाई फिर सूर्यदेव की स्तुति की। घाट पर ही पूजन के बाद पुरोहितों और ब्राह्मणों को दान दिया गया। आश्रमों में भी श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने हवन कराकर संतों का आशीर्वाद पाया। कन्याओं को भोजन भी कराया गया।
विज्ञापन

गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला तड़के से ही शुरू हो गया। ठंड ज्यादा होने की वजह से असर आस्था पर दिखा लेकिन जो श्रद्धालु पहुंचे, उन्होंने गंगा स्नान करके सूर्यदेव को अर्घ्य देकर स्तुति की। गंगा आरती के बाद पूजन के दौरान मंत्रोच्चार किया गया। कई परिवार के लोगों ने पुरोहितों के जरिये पूजन कराया। संतों के आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। आश्रमों में संतों और गंगाघाट के दोनों कुष्ठ आश्रम में भोजन सेवा की गई। महिलाओं ने आश्रमों में सत्संग किया। संकीर्तन में भजन गूंजते रहे। कड़ाके की ठंड के मद्देनजर घाट पर नगर पंचायत की ओर से अलाव भी जलवाए गए। दुकानदारों ने श्रद्धालुओं के बैठने और कपड़े बदलने के लिए व्यवस्था की। घाट पर स्थित दुकानों पर बच्चों ने खानपान का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

-
आसपास थानों का पुलिस फोर्स भी रहा मुस्तैद
उझानी। मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ जुटने की संभावना के तहत कोतवाली पुलिस की ओर से गंगाघाट पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को बुलवा लिया। वितरोई मोड़, कछला चौराहा और गंगाघाट पर मुजरिया, कादरचौक और बिल्सी थाने के पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था लेकिन भीड़भाड़ कम रहने से पुलिस को ज्यादा इंतजाम नहीं करने पड़े। यहां तक नावों पर गोताखोर बैठे ही रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed