फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga isnaan

चैत्र पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 27 Apr 2021 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ganga isnaan
उझानी (बदायूं)। चैत्र पूर्णिमा पर मंगलवार को कछला गंगाघाट पर हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। गंगाघाट पर दोपहर बाद तक भीड़ जुटी रही। मां गंगा के जयकारों से घाट परिसर गूंज उठा। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा लेकिन भीड़ के आगे कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो सका।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर स्नान का दौर मंगलवार तड़के करीब पांच बजे से ही शुरू हो गया। सुबह में हालांकि कोई खास भीड़ नहीं दिखी लेकिन नौ बजे से दोपहर दो बजे तक गंगा किनारे के चारों घाटों पर काफी भीड़ रही। हर-हर गंगे के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने घाट पर ही गंगा मइया और ईष्ट देव की पूजा-अर्चना की। घाट पर हवन-पूजन भी कराए गए। कई परिवार की महिलाओं ने अपने बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए। दोपहर बाद तक गंगा स्नान चलता रहा। आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। सबसे ज्यादा भीड़भाड़ कासगंज जिले के छोर वाले दोनों घाटों पर रही। चारों घाटों पर पुलिस बल मौजूद रहा। नगर पंचायत प्रशासन ने गहराई वाले स्थानों पर नाविकों के जरिए निगरानी कराई। घाट पर श्रद्धालुओं को दूरी बनाकर रखने की सलाह भी दी गई लेकिन भीड़ के चलते सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो सका।
विज्ञापन

पुल के पास बनी जाम की स्थिति
उझानी। चैत्र पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के बड़ी तादाद में पहुंचने से सुबह करीब नौ बजे कछला पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और निजी वाहन फंस गए। करीब आधा घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस कर्मियों ने मशक्कत के बाद आवागमन सुचारु कराया। इसके बाद भारी वाहनों को वितरोई मोड़ के पास और दूसरी तरफ कासगंज जिले की सीमा में रोक दिए गया। श्रद्धालुओं के वाहनों को घाट के पास ही पार्किंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ
उझानी। हनुमान जयंती पर मंगलवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर में सादगी से सुंदर कांड का पाठ किया गया। मंदिर प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद बाबा की देखरेख में पुरोहित प्रमोद शर्मा और प्रवीण शर्मा ने विधि विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया। पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया गया। इस मौके पर उमाशंकर गर्ग, आशु गर्ग, संजय मित्तल और नितिन साहू ने प्रसाद वितरण कराया। संवाद

हर्षोल्लास से मनाया बजरंगबली का जन्मोत्सव
बिल्सी। नगर के सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंगलवार को बजरंगबली का जन्मोत्सव कोरोना गाइडलाइन के तहत मनाया गया। यहां सुबह सबसे पहले सुंदर कांड का पाठ किया गया। इसके बाद महाआरती संपन्न कराई गई। इसके बाद दरबार में हनुमान जी को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। बाद में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर पंडित संजय शर्मा, शुभम शर्मा, शिवांक शर्मा, कुसुम शर्मा, श्रेया शर्मा, अनू श्रीवास्तव, कुलदीप सक्सेना, गौरी शर्मा आदि का सहयोग रहा। इधर नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित श्री सिद्धपीठ बालाजी धाम, मोहल्ला संख्या दो स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर व हनुमानगढ़ी, देववाणी, भवन मंदिर में भी भक्तों ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed