फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga is in spate... 2023 record broken, water level 55 cm above the danger mark

Budaun News: गंगा उफान पर... टूट गया 2023 का रिकॉर्ड खतरे के निशान से 55 सेमी ऊपर जलस्तर

Mon, 11 Aug 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ganga is in spate... 2023 record broken, water level 55 cm above the danger mark
बदायूं। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से लगातार ऊपर चल रहा है। रविवार को 2023 का रिकार्ड तोड़ते हुए जलस्तर खतरे के निशान से 53 सेमी अधिक हो गया है। आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की आशंका है। इसलिए प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है और गांवों में राहत कार्य तेज कर दिया गया है। बाढ़ प्रभावित 39 गांवों के लोगों को नाव और स्टीमर के जरिए बाहर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ पर बारिश के कारण हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। उसका असर बदायूं में दिख रहा है। कछला गंगा घाट पर रविवार दोपहर 12 बजे जलस्तर 162.93 मीटर दर्ज किया गया। 20 जुलाई 2023 को यहां पर उच्चतम स्तर 162.91 मीटर दर्ज किया गया था। अब वह रिकार्ड भी टूट गया है। यहां पर खतरे के निशान 162.40 मीटर है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डीएम और एसएसपी ने संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने को कहा है। राहत सामग्री, भोजन पैकेट और पीने के पानी की आपूर्ति बाढ़ क्षेत्र में कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने भी मेडिकल टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन

----
कछला में गंगा का जल स्तर
खतरे का निशान: 162.40 मीटर

उच्चतम बाढ़ स्तर : 20 जुलाई 2023: 162.91 मीटर

वर्तमान जलस्तर : 10 अगस्त 2025, दोपहर 12 बजे: 162.93 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed