फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga has to be kept clean and uninterrupted: Govindacharya

गंगा को अविरल और निर्मल बनाए रखना होगा : गोविंदाचार्य

Sat, 22 Oct 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ganga has to be kept clean and uninterrupted: Govindacharya
उझानी में स्थानीय नेताओं के साथ बातचीत करते केएन गोविंदाचार्य। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। राष्ट्रीय स्वाभिमान यात्रा के तहत गंगा संवाद यात्रा पर निकले केएन गोविंदाचार्य ने देश में ऐसा पोर्टल बनाने की सलाह दी है, जो गंगा समेत सभी नदियों के संपूर्ण विवरण के साथ उनके भू-राजस्व की जानकारियों से परिपूर्ण हो। गंगा की अविरलता और निर्मलता के साथ सफाई पर सरकार को ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। खुद को राजनीति से दूर बताते हुए उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती पर कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। बोले कि वह मध्य प्रदेश की सक्रिय राजनीति में दिखेंगी या नहीं, इसका निर्णय उन्हीं को करना होगा।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रहे गोविंदाचार्य बुलंदशहर के नरौरा से कानपुर के बिठूर तक गंगा संवाद यात्रा पर निकले हैं। भगवान दास पैलेस में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने यात्रा से जुड़े नौ बिंदुओं पर पक्ष रखा। कहा कि नदियों को स्वयं सक्षम इकाई मानने, नदियों के तटों की भूमि निर्धारित करने की जरूरत है। बालू-बजरी संपदा के खनन की निगरानी होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने गंगोत्री से गंगा सागर तक अपनी पूर्व की यात्रा का भी जिक्र किया। गंगा के बंधन और विभाजन का हल होना चाहिए। ऐसी व्यवस्था बने, जिससे गंगा समेत नदियों में जल का प्रवाह सुचारु रहे। गोविंदाचार्य ने राजनीतिक मुद्दों पर भी भी बात की। उन्होंने भाजपा के मार्गदर्शक मंडल पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। कहा कि राजनीति से संन्यास लेने के बाद से मैंने कभी किसी राजनीतिक मंच पर सहभागिता प्रदर्शित नहीं की। गंगा संवाद यात्रा के जरिये उन्हें जो कुछ दिखेगा, उसकी रिपोर्ट संबंधित मंत्रालय को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम कछला तो दोपहर कादरचौक में किया संवाद
केएन गोविंदाचार्य ने बृहस्पतिवार शाम कछला गंगाघाट पर पूजन के बाद आसपास के लोगों से संवाद किया। शुक्रवार दोपहर यात्रा कादरचौक पहुंची तो गंगा के मुद्दे पर लोगों से संवाद का क्रम बरकरार चला। उनके साथ अवधेश कुमार, बसवराज पाटिल, ललिता देवी, निरंजना देवी, निधि, मुरार कंडारी आदि भी शामिल हैं। गूंज के चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा, भाजपा नेता प्रदीप गोयल, आभा गोयल, संजीव गुप्ता आदि ने यात्रियों का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed