फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganga flows 25 cm above the danger mark, difficulties will increase

Budaun News: खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बही गंगा, बढ़ेंगी दुश्वारियां

Sat, 03 Aug 2024 05:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 03 Aug 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Ganga flows 25 cm above the danger mark, difficulties will increase
बदायू। बैराजों से शुक्रवार को सवा तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से कछला में गंगा खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बही। आने वाले 24 घंटे में इसमें इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर होने वाली बारिश का असर गंगा में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, इसकी वजह से गंगा का जलस्तर खतरे की निशान से ऊपर है। शुक्रवार को कछला में गंगा का जलस्तर 162.25 मीटर रिकॉर्ड दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। शुक्रवार को नरौरा से 128716 क्यूसेक, बिजनौर से 122816 क्यूसेक व हरिद्वार से 88007 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में गंगा नदी किनारे बसे गांवों के लोगाें की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा ने संबंधित एसडीएम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वहां पर रहने वाले ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, अगर कहीं पर नाव की जरूरत पड़े, तो तुरंत मुहैया कराई जाए, ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो, स्थानीय लोगों से भी संपर्क बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन



खाने पीने का इंतजाम कर रहे ग्रामीण
- गंगा किनारे बसे गांवों के लोग चिंतित दिखाई दे रहे हैं। गंगा ऊफान पर आ गई है। ऐसे में किसी भी समय पानी गांवों की ओर रुख कर सकता है। गांव के लोग खाने पीने के सामान का अभी से इंतजाम भी कर रहे हैं। फिलहाल सभी बाढ़ चौकियों को सतर्क किया गया है। अधिकारी ऐसे गांवों की निगरानी कर रहे हैं।




डीएम ने किया संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण
बदायूं। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को तहसील दातागंज के ग्राम पंचायत खेड़ा जलालपुर अंतर्गत मजरा जटा का निरीक्षण किया। उन्होंने पथरामई में कराए गए बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं मजरा जटा में राहत चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम जटा में कच्चा बांध बनाए जाने व सड़क को ऊंचा करने की मांग उठाई। जिस पर जिलाधिकारी ने उनको प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed