फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ganga exprees way

गंगा एक्सप्रेस वे : दियूरी, नगरिया खनू और कटकौरा में काम रुकवाया

Mon, 23 May 2022 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
ganga exprees way
बिनावर में बंद पड़ा गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा एक्सप्रेस-वे को लेकर विवाद थम नहीं रहा। नए सिरे से पैमाइश के बाद भी सोमवार को दातागंज तहसील के गांव नगरिया खनू, कटकौरा और दियूूरी में किसानों ने गंगा एक्सप्रेस-वे का काम रुकवा दिया। किसानों का आरोप है कि पैमाइश के बाद भी कार्यदायी संस्था गलत स्थानों पर काम कर रही है। इधर बिसौली के फिरोजपुर में किसानों के विरोध के बाद सोमवार को फिर से राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर पैमाइश की है।
विज्ञापन

जिले की चार तहसीलों के 85 गांवों से होकर गुजरने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे बदायूं में करीब 95 किमी की दूरी तय करेगा। कार्यदायी संस्था एसजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड ने दस अप्रैल को गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए बिनावर के गांव कुतुबपुर थरा से भूमि को समतल करने का काम शुरू किया था। अगले दिन से ही विरोध होने लगा। बाद में दातागंज, बिसौली के गांवों में भी विरोध हुआ। सदर के साथ बिसौली, दातागंज और बिल्सी के गांवों में नए सिरे से पैमाइश के लिए राजस्व टीमों को लगाया गया। पैमाइश के दौरान साफ हो गया कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने गलत स्थानों पर निशान लगाकर काम शुरू करा दिया था।
विज्ञापन

जिन किसानों की भूमि का एक्सप्रेस-वे के लिए बैनामा नहीं कराया गया उनकी भूमि पर भी काम शुरू करा दिया गया। ज्यादातर स्थानों पर यूपीडा की चूक सामने आई। नए सिरे से पैमाइश होने के बाद अब फिर से काम शुरू किया जा रहा है, इसके साथ ही फिर से विरोध भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दातागंज के गांव दियूरी, नगरिया खनू और कटकौरा में किसानों ने सोमवार को काम रुकवा दिया। दूसरी ओर बिसौली के फिरोजपुर में भी किसानों के विरोध पर सोमवार को फिर से राजस्व टीम पैमाइश को पहुंची है।

-
एक्सप्रेस-वे निर्माण का काम निर्धारित जमीन पर ही होगा। पैमाइश कराई जा रही है। जिन स्थानों पर गलत निशान लगाए गए हैं वहां सुधार किया जा रहा है। किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। कार्यदायी संस्था को भी इस संबंध में निर्देशित किया गया है।
-राम शिरोमणि, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed