फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ganga exprees way

किसानों की नाराजगी पर पस्तोर पहुंची राजस्व टीम

Sun, 24 Apr 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
ganga exprees way
गंगा एक्सप्रेस-वे की पैमाइश को पहुंची राजस्व टीम। संवाद - फोटो : BADAUN
वजीरगंज (बदायूं)। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए निशान लगाने का शनिवार को वजीरगंज के गांव पस्तोर में भी विरोध हुआ। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। यहां भी पैमाइश कराई जा रही है। इससे पहले करकटपुर और निनमा में भी किसान विरोध कर काम रुकवा चुके हैं।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे का काम दस अप्रैल से शुरू हुआ था। अब तक शत-प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण न होने के कारण यह समस्या आ रही है। वजीरगंज ब्लॉक बिसौली तहसील क्षेत्र में आता है। बिसौली के 38 और दातागंज के 27 गांवों से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। इन दोनों तहसीलों में ही सबसे ज्यादा भूमि का बैनामा होना बाकी हैं। दूसरी ओर किसानों का यह भी आरोप है कि जितनी भूमि गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए ली गई है उससे कहीं ज्यादा पर निशान लगाए जा रहे हैं। कई ऐसे किसान हैं जिनकी भूमि का एक्सप्रेस-वे के लिए बैनामा कराया गया है, लेकिन उन पर निशान ही नहीं लगाए जा रहे।
विज्ञापन

वजीरगंज के रोठा, करकटपुर और निनमा में इस तरह की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। अब पस्तोर गांव में शनिवार को काम शुरू होने पर किसानों ने इसी तरह की शिकायत की। इसके बाद एसडीएम ज्योति शर्मा के निर्देश पर पैमाइश के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। भूमि की पैमाइश कराई जा रही है। एसडीएम ज्योति ने बताया कि किसानों की जितनी भूमि ली गई है उतनी पर ही काम होगा। अगर कहीं पर कोई कमी है तो उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed