फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ganga exprees way

वजीरगंज के निनमा में किसानों ने रुकवाया गंगा एक्सप्रेस-वे का काम

Thu, 21 Apr 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
ganga exprees way
निनमा में गंगा एक्सप्रेस-वे का काम रुकवाते किसान। संवाद - फोटो : BADAUN
वजीरगंज (बदायूं)। बिसौली तहसील की ग्राम पंचायत वनकोटा के मजरा निनमा में बुधवार को किसानों ने गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि समतलीकरण का काम रुकवा दिया। किसानों का आरोप था कि जितनी जमीन उनसे एक्सप्रेस-वे के लिए ली गई है उससे कहीं ज्यादा जमीन को एक्सप्रेस-वे के नाम पर घेरा जा रहा है।
विज्ञापन

गांव के किसान देवराज का कहना है कि उनके पास कुल 74 एरी जमीन में एक्सप्रेस-वे के लिए छह एरी का बैनामा कराया गया है, लेकिन मौके पर छह एरी से ज्यादा जमीन पर काम शुरू कर दिया गया। हेमराज की कुल 155 एरी जमीन में 146 का बैनामा कराया गया है, लेकिन पूरी जमीन पर समतलीकरण का काम शुरू कर दिया गया। केदारनाथ की 157 के स्थान पर करीब 600 एरी जमीन जा रही है। गररुइया के नौबत सिंह की 92 एरी का बैनामा कराया गया है जबकि निशान 310 एरी जमीन पर लगाकर काम शुरू कर दिया गया। किसानों का आरोप है कि गांव के कई ऐसे लोग भी हैं जिनकी जमीन का बैनामा तो एक्सप्रेस-वे के लिए कराया गया है, लेकिन जमीन पर निशान तक नहीं लगाए गए।
विज्ञापन

बुधवार को किसानों के काम रुकवाने की सूचना पर हलका लेखपाल राजेश मौके पर पहुंच गए। लेखपाल का कहना है कि किसानों के नक्शे दुरुस्त नहीं हैं। किसानों ने काम रोका है। अभी वह रोटा गांव में पैमाइश करा रहे हैं। इसके बाद निनमा में भी नक्शे के अनुसार पैमाइश कराई जाएगी। गंगा एक्सप्रेस वे की कुल चौड़ाई 120 मीटर है। उसी के अनुसार भूमि अधिग्रहण किया गया है। कार्यदायी संस्था एसजी इंफ्रा लिमिटेड इंजीनियरिंग लिमिटेडके सर्वेयर विनोद तिवारी ने बताया कि फिलहाल काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एसडीएम से मिले किसान, गंगा एक्सप्रेस-वे का काम रुकवाने की मांग
दातागंज। गंगा एक्सप्रेस-वे के काम का दातागंज में भी विरोध हो रहा है। तीन दिन पहले किसानों ने डहरपुर कलां में एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि समतलीकरण का काम रुकवा दिया था। बुधवार को पापड़ और दुधारी गांवों के कई किसान एसडीएम राम शिरोमणि से मिले। शिकायत की कि उनकी जमीन का अब तक बैनामा नहीं कराया गया है। इससे पहले ही काम शुरू करा दिया गया है।
दुुधारी के कैलाश सिंह की 12 बीघा जमीन पर निशान लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। कैलाश सिंह का कहना है कि अभी उनकी जमीन का अधिग्रहण नहीं किया गया है। उनकी यह जमीन पापड़ गांव में है। मुनेंद्र पाल सिंह की 28 बीघा जमीन में 15 साझेदार हैं। इनमें सिर्फ छह लोगों से जमीन के बैनामा कराए गए हैं, जबकि काम पूरी जमीन पर शुरू कर दिया गया है। कई अन्य किसानों ने भी शिकायत की। इस पर एसडीएम ने उनको समस्या के समाधान का भरोसा दिया। एसडीएम राम शिरोमणि ने इस तरह के मामलों के निस्तारण को कमेटी भी बना दी है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि जब वह किसी गांव में काम शुरू कराने जाएं तो पहले सूचना दे दें ताकि मौके पर राजस्व टीम को भेजा जा सके।

-
कुछ किसान मिले थे उनका कहना है कि बिना बैनामा कराए गंगा एक्सप्रेस-वे का काम उनकी जमीन पर शुरू करा दिया गया है। उनको बताया है कि भूमि अधिग्रहण में अगर दस फीसदी जमीन भी शेष बचती है तो उस पर भी काम चालू करा दिया जाता है। उनकी भूमि का रुपया सरकारी खजाने में रहेगा। बैनामा कराने पर उनको भुगतान कर दिया जाएगा।
-राम शिरोमणि, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed