फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ganga exprees way

गंगा एक्सप्रेस-वे : काम शुरू होने के साथ ही लग रहा डहरपुर में अड़ंगा

Fri, 15 Apr 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
ganga exprees way
गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए किसा जा रहा भूमि का समतलीकरण। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए बृहस्पतिवार को दातागंज तहसील के गांव डहरपुर कलां में काम शुरू कर दिया गया। पहले दिन ही गांव में कई किसान विरोध करने लगे। किसानों का कहना था कि वह एक्सप्रेस-वे के लिए यूपीडा के पक्ष में भूमि का बैनामा कर चुके हैं, लेकिन अब तक भुगतान नहीं मिल सका है। कुछ किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि नक्शे के अनुसार भूमि समतलीकरण का काम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे जिले की चार तहसीलों के 85 गांवों से होकर गुजरेगा। दातागंज के 27 गांव शामिल हैं। पिछले दिनों तहसील सदर के बिनावर में गांव कुतुबपुर थरा के पास एक्सप्रेस-वे के लिए काम शुरू किया गया था। यहां भी मोहम्मदपुर, पलिया झंडा और कुतुबपुर थरा के कुछ ग्रामीणों ने अब तक भुगतान न होने का आरोप लगाया था। ऐसे में बिनावर में भी काम प्रभावित हुआ। कार्यदायी संस्था एसजी इंफ्रा लिमिटेड इंजीनियरिंग लिमिटेड ने इन स्थानों पर काम बंद रोककर दूसरे स्थानों पर शुरू किया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से दातागंज के गांव डहरपुर कलां में काम शुरू किया गया। यहां भूमि समतलीकरण का काम शुरू होने के साथ ही गांव के रघुराज, मुनेश्वर सिंह, अवनीश, अजीत सिंह, सत्यपाल, नन्नकू, राम सेवक आदि ने विरोध शुरू कर दिया। इनमें कई किसानों का कहना था कि अब तक उनको भूमि का मुआवजा नहीं मिला है। कुछ किसानों ने नक्शे के अनुसार काम न करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम प्रभावित होने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने तहसील प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी। हालांकि, बाद में ऐसे स्थानों पर काम बंद कर दिया गया जहां किसान मुआवजा न मिलने की बात कह रहे थे। नक्शे के अनुसार दूसरे स्थानों पर काम चलता रहा। एसजी इंफ्रा लिमिटेड इंजीनियरिंग लिमिटेड के सर्वेयर विनोद तिवारी ने बताया कि काम कुछ समय के लिए रुका था। जिन किसानों ने मुआवजा न मिलने की बात कही है उनकी जमीन पर काम रोक दिया गया है।
-
बिसौली में काम शुरू कराने को देखी गई साइट
बदायूं और दातागंज में गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए काम शुरू कराने के बाद अब बिसौली में काम शुरू होना है। कार्यदायी संस्था एसजी इंफ्रा लिमिटेड इंजीनियरिंग लिमिटेड के सुवरवाइजर केके तिवारी ने टीम के साथ बृहस्पतिवार को बिसौली तहसील के ओरछी समेत कई स्थानों पर साइट को देखा। दो साइट चुना गई हैं। इनमें एक पर काम जल्द शुरू करा दिया जाएगा। बिसौली तहसील के सबसे ज्यादा 38 गांवों से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। केके तिवारी ने बताया कि बिसौली में भी काम जल्द शुरू करा दिया जाएगा।

-
गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि देने वाले किसानों को अब तक भुगतान न मिलने के पीछे कोई न कोई तकनीकी कारण रहा होगा। इस संबंध में अब तक किसी किसान ने तहसील प्रशासन से कोई शिकायत नहीं की थी। बृहस्पतिवार को एक्सप्रेस-वे के लिए काम शुरू होने के बाद ही कुछ किसानों ने ऐसी शिकायत की है। मामले में जांच कराई जाएगी कि आखिर किस कारण किसानों का भुगतान फंसा है। -रामशिरोमणि, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed