फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Gang dismantling and selling car and bike parts busted.

Budaun News: कार-बाइकों के पार्ट्स काटकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Sun, 26 Jul 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gang dismantling and selling car and bike parts busted.
पुलिस द्वारा बरामद किए गए चोरी की कार-बाइकों के पार्ट्स। संवाद
बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने चोरी की कार और मोटरसाइकिलों के इंजन व अन्य पुर्जे काटकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार और बाइक के कटे हुए इंजन, टंकियां, नंबर प्लेट समेत अन्य सामान बरामद किया है। दो आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकले। रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को मोहल्ला संख्या तीन स्थित पानी की टंकी के पास एक गोदाम पर दबिश दी गई। वहां से यामीन पुत्र बुद्धन निवासी मोहल्ला संख्या तीन को पकड़ लिया गया। मौके से एक कार का इंजन, दो मोटर साइकिलें, दो कटे इंजन, दो बाइक की टंकियां और नंबर प्लेट बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह साथियों के साथ चोरी की कार और मोटर साइकिलें सस्ते दामों में खरीदकर उनके पुर्जे अलग-अलग ग्राहकों को बेच देता था, शेष सामान कबाड़ में बेचकर मुनाफा आपस में बांट लेता था। वहीं, पुलिस के पहुंचने पर शकील पुत्र बुद्धन और नाहिद पुत्र मुश्ताक निवासी मोहल्ला संख्या तीन मौके से भाग निकले। तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त और उनके पुर्जों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed