फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganesh idol immersion procession taken out in the city

शहर में निकाली गई गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा

Wed, 07 Sep 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ganesh idol immersion procession taken out in the city
बदायूं। गणेश चतुर्थी पर पूजन के बाद कछला गंगाघाट पर मूर्तियों का भू-विसर्जन किया गया। मंगलवार को शहर समेत आसपास इलाकों से करीब तीन दर्जन से ज्यादा भक्तों की टोलियां भगवान गणेश की मूर्तियों को लेकर कछला घाट पर पहुंचीं। विसर्जन किया तो गणपति बप्पा मोरया..अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन

बिरुआबाड़ी मंदिर के पास में स्थित भोलाधाम में 31 अगस्त से श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में 19वें विशाल गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। मंगलवार रात कथा को विश्राम दिया गया। मंगलवार को गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू होकर पथिक चौक, टिकटगंज चौराहा, हलवाई चौक, खैराती चौक होते हुए लालपुल पहुंची। जमकर गुलाल उड़ा और भक्त झूमते रहे। रात में कछला में गणेश प्रतिमाओं का भूविसर्जन किया। सुनील गुप्ता, दीपमाला गोयल, रूपेश वार्ष्णेय, पंकज शर्मा, राकेश, सुनील, मनोज वैश्य आदि मौजूद रहे। शहर के सैय्यद गंज, मीराजी चौक, सराफा बाजार, टिकटगंज, जवाहरपुरी समेत अन्य जगहों से तीन दर्जन से ज्यादा विसर्जन यात्रा अलग-अलग टोलियां बनाकर निकाली गईं। रंगों से सराबोर भक्तों ने घाट पर पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

कस्बों से आए भक्तों ने भू-विसर्जित कीं गणेश प्रतिमाएं
उझानी/कछला (बदायूं)। गंगाघाट पर मंगलवार पूरे दिन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भक्तों ने पहले गजानन संग गुलाल से होली खेली फिर पूजन कर आरती की। घाट पर ही भूविसर्जन से पहले गणेश प्रतिमाओं को स्नान कराया गया। महिला भक्तों की टोलियां घाट पर भजन-कीर्तन करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछला घाट पर आंवला से गणेश प्रतिमाएं लेकर पहुंचे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने सबसे पहले घाट पर हवन कराया। नगर पंचायत कछला के कर्मचारियों ने गहरे गड्ढे खोदवाकर उसमें प्रतिमाओं का विसर्जन कराया। छोटी प्रतिमाओं का जलप्रवाह किया गया। वजीरगंज के गणेश सेवा समिति के पदाधिकारियों ने धार्मिक रीति-रिवाज से विसर्जन कार्य पूरा कराया गया। बदायूं के आशीष कुमार के नेतृत्व में प्रतिमाएं विसर्जित कीं। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद भी पाया। कन्याओं को भोज भी कराया गया। संवाद

गंगा समग्र के पदाधिकारियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
कछला गंगाघाट पर गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए पहुंचे भक्तों समेत प्रमुख टोलियों में शामिल लोगों के लिए गंगा समग्र के प्रांतीय सदस्य अशोक तोमर और जिला संयोजक ज्ञानेंद्र कुमार ने गंगा को स्वच्छ रखने का पाठ पढ़ाया। कहा- गंगा में मूर्तियों प्रवाहित किए जाने से गंगा की स्वच्छता पर सवाल उठता है। ऐसे में सभी भक्तों के लिए मूर्तियों का भू-विसर्जन करना चाहिए। पुलिस की ओर से प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार और कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने भी गणेश भक्तों का सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed