फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ganesh Chaturthi, Eid Will close watch

गणेश चतुर्थी, ईद पर  रहेगी कड़ी चौकसी

Sun, 11 Sep 2016 12:46 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
थानावार 25 खुराफाती, 25 गणमान्य लोगों की सूची बनेगी
 गणेश चतुर्थी और ईद उल जुआ के मद्देनजर जिले में कड़ी चौकसी बरती जाएगी। तीन दिन में थानावार 25 खुराफाती और 25 संभ्रांत नागरिकों की सूची तैयार की जाएगी। इतना ही नहीं अगर किसी खुराफाती के पास शस्त्र लाइसेंस है तो लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।
डीएम सीपी त्रिपाठी और एसएसपी सुनील सक्सेना ने पुलिस लाइंस सभागार में हुई बैठक में सभी एसडीएम, सीओ और थानेदारों को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए। विद्युत विभाग को भी चेताया कि त्योहारों पर कम से कम कटौती हो इसके लिए अभी से व्यवस्था कर लें। नगरीय निकायों को साफ-सफाई बेहतर रखने की डीएम ने हिदायत दी। डीएम ने कहा कि गणेश चतुर्थी जुलूस में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाए। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान कछना घाट पर भी मुकम्मल इंतजाम हों। गोताखोरों के साथ नाव भी तैनात की जाएं। ताकि विसर्जन के दौरान कोई हादसा न हो।
विज्ञापन

एसएसपी सुनील सक्सेना ने कहा कि शहर में लगे सीसी कैमरों का अभी से परीक्षण कर लिया आए। अगर कोई कैमरा काम नहीं कर रहा तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए। अगर शहर में किसी और भी स्थान पर सीसी कैमरे की जरूरत हो तो वहां भी कैमरे लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व आरपी यादव समेत सभी एसडीएम और सीओ को निर्देश दिस कि वह अपने-अपने यहां मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाएं देख लें। जिन स्थानों पर व्यवस्थाओं का अभाव है वहां समय से व्यवस्था पूरी कर ली जाएं। बैठक में एसपी सिटी अनिल कुमार यादव समेत सभी एसडीएम, सीओ और एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed