{"_id":"d0dfed7f1846d1b0b29dd4499caa24af","slug":"games-celebration-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया गेम्स सेलिब्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया गेम्स सेलिब्रेशन
बदायूं।
Updated Fri, 12 Dec 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज तिराहे स्थित डी पॉल कॉन्वेंट स्कूल में गुूरुवार को एनुअल फंक्शन और गेम्स सेलिब्रेशन धूमधाम से मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए। विजेताओं के अलावा मेधावियों को भी सम्मान से नवाजा गया।
दोपहर में शुरू हुए कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम शंभूनाथ के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसएसपी संतोष कुमार भी मौजूद रहे। इसके उपरांत बैंड की मधुर धुनों पर प्राचार्य फादर जार्ज जोस, मैनेजर फादर बैन्नी ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके उपरांत खेल प्रतियोगिताएं शुरू कराई गईं। सीनियर वर्ग में रिले दौड़, बोरा रेस, धीमी साइकिल प्रतियोगिता के अलावा फर्राटा दौड़ में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल भी जीता। कार्यक्रमों की शृंखला में रंगारंग गतिविधियां भी हुईं। बच्चों ने गजब के उत्साह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर समां बांधा। अंब्रेला डांस, जोकर डांस, कश्मीरी नृत्य, हरियाणवी डांस, एरोबिक्स, योगा और पिरामिड जैसे विविध प्रोग्राम पेश किए गए। डीएम शंभूनाथ ने अक्षिता भारद्वाज को विद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब दिया। इसके अलावा रेड हाउस को प्रथम, यलो को द्वितीय तथा ग्रीन हाउस को तृतीय स्थान पर रखते हुए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर सिस्टर एनसी केजी, इंचार्ज सिस्टर कार्ला, दीपाली आदि मौजूद रहे।