फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   game, youth

अब खेलो जमकर... ग्राम पंचायतों में बन गए खेल मैदान

Sat, 01 Feb 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
game, youth
बदायूं। गंगा किनारे की ग्राम पंचायतों के खिलाड़ी अब जमकर खेल सकेंगे। इन खिलाड़ियों के लिए गंगा यात्रा वरदान साबित हुई है। इन ग्राम पंचायतों में गंगा यात्रा शुरू होने के साथ ही गंगा मैदान बनाए गए हैं, जिसमें खेलो इंडिया खेलों के तहत खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताएं विभाग द्वारा कराई जा रही हैं। इन गंगा मैदानों के लिए गंगा किनारे के 41 गांवों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिन जिलों से होकर गंगा निकल रही है, उनके गंगा किनारे वाले गांवों को विशेष सुविधाएं दी जाएं। वहां के लोगों के लिए स्वच्छता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए। साथ ही उन गांवों में गंगा मैदान बनाए जाएं। यह भी कहा गया कि ये मैदान कम से कम ढाई एकड़ जमीन में बनाए जाएं। निर्देश मिलने के बाद में जिला प्रशासन ने गंगा किनारे के 41 गांवों का चयन कर वहां मैदान की तलाश करना शुरू कर दी। मैदान के लिए जगह मिलने के बाद में मनरेगा के तहत मैदान वहां पर समतलीकरण का काम कराया गया। इसके बाद 27 जनवरी से युवा कल्याण एवं खेल विभाग की तरफ से इन गांव में खेलकूद शुरू कराए गए हैं। अभी इन गांव में बॉलीवॉल, कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिताएं कराई जा रही है। खेलकूद शुरू होने के बाद इन गांवों के खिलाड़ी भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इन गांवों में बने हैं गंगा मैदान
-कादरचौक के भूडा भदरौल, गढ़िया गंगबरार, मजरा गंगबरार, इंद्राई, जैतपुर पुख्ता।
-उझानी के खजुरारा पुख्ता, भैसोड़ा, हुसैनपुर पुख्ता, सराय स्वाले, सरौता, चंदनपुर पुख्ता, नानखेड़ा पुख्ता, पिपरौल पुख्ता।
-सहसवान के डकारा पुख्ता, औरंगाबाद टप्पा जामनी, भीकमपुर टप्पा जामिनी, खरकवारी मानपुर पुख्ता, नगला वरन, नगला कोतल, नरसैना, नसीरपुर गैसू, सुजातगंज वेला, सिठौला पुख्ता, पालपुर, जामिनी, रसूलपुर वेला, अव्वूनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दहगवां के दियोहरा शेखपुर, मालपुर ततेरा, मुस्तकम, मलसई यूसुफपुर, टोटपुर करसरी।
-उसावां के सिठौली खाम, टिकाई पुख्ता, अस्मया रफतपुर, अटेना पुख्ता, भुंडी, खेला जलालपुर खाम, खेड़ा किशनी खाम, खिरिया हिमायूं पुख्ता, बजुुरा पुख्ता।
शासन ने गंगा किनारे गांवों में गंगा मैदान बनाने के निर्देश दिए थे। उसी दिशा निर्देशन में जिले में गंगा किनारे 41 खेल मैदान बनाए गए हैं। इसमें विभाग के माध्यम से खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं।
-गोपाल राम, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed