{"_id":"642dd113102fec288006123e","slug":"gambling-used-to-run-by-putting-up-tents-in-mujaria-badaun-news-c-4-1-118473-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मुजरिया में टेंट लगाकर चलता था जुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मुजरिया में टेंट लगाकर चलता था जुआ
विज्ञापन
- हर दांव पर रुपये वसूलने वाला जुआरियों को देता था सभी सुविधाएं
- मुजरिया पुलिस की भूूमिका पर सवाल, कई पर गिर सकती है गाज
- पकड़े गए 11 आरोपियों के अलावा फरार पांचों आरोपियों पर भी रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में पकड़ा गया जुआ लंबे समय से चला आ रहा था। हर दांव पर रुपये वसूलने वाला जुआरियों को खाने, पीने तक का इंतजाम करता था। जंगल में टेंट लगाकर इस अवैध धंधे को अंजाम दिया जा रहा था। एसओजी द्वारा मौके से पकड़े गए 11 आरोपियों के अलावा फरार पांचों आरोपियों पर भी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके बाद से मुजरिया पुलिस अधिकारियों की रडार पर है। माना जा रहा है कि जल्द ही कई पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिरेगी।
सोमवार को किसी ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह को सूचना दी कि मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुरा के जंगल में बड़े पैमाने पर जुआ चल रहा है। एसएसपी ने सूचना मिलते ही एसओजी को छापा मारने के निर्देश दिए तो एसओजी ने मुजरिया पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। उस वक्त वहां लाखों रुपये के दांव लग रहे थे। पुलिस को देखते ही तमाम जुआरी मौके से भाग गए। मौके पर मोटी रकम थी, जिसकी छीना झपटी भी मची रही, जिसके हत्थे जो रकम लगी उसने वह हथिया ली। जुआरी भी काफी रकम लेकर भाग गए। पुलिस ने मौके से नरेशपाल ठाकुर निवासी गांव बितरोई थाना मुजरिया, धर्मेंद्र सिंह यादव निवासी गांव सामंती नगला थाना उझानी, सोनू निवासी मोहल्ला बदरिया निकट मस्जिद कस्बा व थाना सोरों जिला कासगंज, शिव प्रकाश निवासी मोहल्ला बदरिया कस्बा व थाना सोरों जिला कासगंज, शकील अहमद निवासी मोहल्ला मोहन गंदा नाला निकट पहली पुलिया थाना कोतवाली कासगंज, समद निवासी नगला अहरिया थाना सोरों जिला कासगंज, सुरेशचंद्र यादव निवासी मोहल्ला भूतेश्वर निकट चौधरी देवेंद्र की कोठी थाना कोतवाली कासगंज, फिदा हुसैन अंसारी निवासी गांव रायपुर थाना उझानी, देव सिंह निवासी गांव किसरोली थाना सदर कोतवाली कासगंज, मोहर सिंह निवासी गांव बितरोई थाना मुजरिया, धनपाल निवासी गांव पहलादपुर थाना सोरों जिला कासगंज को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो लाख चौदह हजार दो सौ पचास रुपये की बरामदगी दिखाई गई है। पुलिस ने इसके अलावा 11 मोबाइल, 18 बाइक और दो स्कूटी बरामद की हैं। वहीं पुलिस को चकमा देकर लालू निवासी उझानी, सतवीर निवासी उझानी, मुन्ने खां निवासी सहसवान, सीनू ठाकुर निवासी कासगंज फरार हो गए। उनका नाम भी एफआईआर में शामिल किया गया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि नरेश ठाकुर निवासी बितरोई लंबे समय से जुआ करवा रहा था। जुआ पकड़े जाने के बाद मुजरिया पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस संबंध में एसपी देहात अजय प्रताप का कहना है कि क्षेत्र में किसी तरह का अवैध धंधा नहीं होने दिया जाएगा। अवैध धंधा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।