{"_id":"57e968da4f1c1b906c575139","slug":"fsda-team-taken-sample","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दूध विक्रेताओं का खाद्य सुरक्षा टीम ने भरा सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दूध विक्रेताओं का खाद्य सुरक्षा टीम ने भरा सैंपल
ब्यूरो/बदायूं
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
दूध
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मिलावटी दूध की बिक्री कर रहे दूध विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अभियान शुरू कर दिया गया है। नवदुर्गा, दशहरा, मोहर्रम, दीपावली आदि त्योहारों पर मिलावटखोरी के खिलाफ लगाम कसने के लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है और इसी के तहत सोमवार को दो दूधियों के सैंपल भरे गए।
सोमवार सुबह कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव खासपुर के अनवर पुत्र मोहम्मद इस्लाम और अतहर अली पुत्र बशीर उद्दीन शहर में दूध बेचने के लिए ला रहे थे। शहर में नवादा मोड़ के पास खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने उन लोगों से दूध के नमूने ले लिए। इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब में भेजा जाएगा।
इससे पहले अप्रैल से अगस्त तक 13 लोगों के दूध के नमूने लिए गए थे। इसमें से सात की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें एक नमूना अधोमानक पाया गया। इस बारे में खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि अधोमानक पाए जाने वाले दूध विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। कहा कि आगे भी मिलावटी दूध की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।